राहुल के भाषण पर लगातार दूसरे दिन हंगामा

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र का दूसरा हफ्ता जबरदस्त हंगामे के साथ शुरू हुआ और मंगलवार को लगातार दूसरे दिन हंगामा जारी रहा। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण को लेकर मंगलवार को भी हंगामा हुआ। राहुल ने दोपहर दो बजे पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की अभी तक नहीं छपी किताब का एक हिस्सा पेश किया, जो आर्टिकल के रूप में एक पत्रिका में छपा है। इसके बाद उन्होंने कहा, ‘मुझे बोलने दिया जाए’।

लेकिन उनके इतना कहते ही एनडीए के सांसदों ने टोकना शुरू कर दिया। मंगलवार को वे 14 मिनट तक बोलने की कोशिश करते रहे। इस बीच हंगामा तेज होता गया। राहुल ने सोमवार को करीब 45 मिनट तक अपनी बात कहने की कोशिश की थी। मंगलवार को हंगामा बढ़ने पर आसन पर बैठे कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी ने राहुल को रोका और दूसरी पार्टियों के सांसदों को बोलने को कहा, लेकिन राहुल के समर्थन में सपा सांसद नरेश उत्तम पटेल, तृणमूल सांसद शताब्दी रॉय और डीएमके सांसद डी एम कातिर आनंद ने बोलने से इनकार कर दिया।

राहुल गांधी ने बाद में स्पीकर को चिट्ठी भी लिखी और उनसे कहा कि सदन की पुरानी परंपराओं और नियमों का ख्याल नहीं रखा जा रहा है और नेता प्रतिपक्ष को बोलने से रोका जा रहा है। राहुल ने कहा कि उन्होंने पत्रिका में छपे लेख को सत्यापित किया है और उसकी जिम्मेदारी ले रहे हैं, फिर भी उनको नहीं बोलने दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर सदस्य के अधिकार की रक्षा करना स्पीकर की संवैधानिक और संसदीय जिम्मेदारी है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राहुल की चिट्ठी साझा की।

बहरहाल, मंगलवार की कार्रवाई के दौरान विपक्षी सांसद नारेबाजी करते वेल में पहुंच गए। आसन पर बैठे कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी की की तरफ विपक्षी सांसदों ने पेपर उछाले। इसके बाद कार्यवाही स्थगित कर दी गई। बाद में पीठासीन दिलीप सैकिया ने आठ सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo