सुनेत्रा पवार बनेंगी उप मुख्यमंत्री

Categorized as समाचार

मुंबई। महाराष्ट्र के दिवंगत उप मुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार अपने पति की जगह महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री बन सकती हैं। जानकार सूत्रों का कहना है कि शनिवार को शाम पांच बजे उनकी शपथ हो सकती है। एनसीपी के नेताओं ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस से मुलाकात की है और सुनेत्रा पवार का नाम उप मुख्यमंत्री के लिए प्रस्तावित किया है। यह भी बताया जा रहा है कि एनसीपी के नेताओं ने वित्त मंत्रालय देने की मांग की है, जो पहले अजित पवार के पास था।

एनसीपी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने शुक्रवार को बताया, ‘पार्टी के विधायक दल की बैठक कल होगी। सुनेत्रा के नाम पर चर्चा हो रही है। अगर कल कोई फैसला होता है, तो शपथ ग्रहण समारोह कल ही होगा’। गौरतलब है कि अजित पवार की विमान हादसे में हुई मौत के बाद उप मुख्यमंत्री पद खाली हो गया है। यह पद पत्नी को दिए जाने, एनसीपी के दोनों गुट के विलय और विभागों के बंटवारे को लेकर अटकलें जारी हैं।

अजित पवार के अंतिम संस्कार के अगले दिन शुक्रवार को एनसीपी के कई नेता मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस से मिलने उनके घर वर्षा बंगले पहुंचे। प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल, सुनील तटकरे आदि नेताओं ने मुख्यमंत्री को पार्टी के फैसले के बारे में बताया। करीब आधे घंटे तक मीटिंग चली। गौरतलब है कि उप मुख्यमंत्री रहते अजित पवार के पास वित्त, आबकारी और खेल विभाग का प्रभार था। एनसीपी ने ये विभाग एनसीपी के कोटे में ही रखने की मांग की है। सुनेत्रा पवार उप मुख्यमंत्री बनती हैं तो उनके लिए ये विभाग मांगे गए हैं।

इस बीच यह चर्चा भी तेज हो गई है कि एनसीपी के दोनों धड़ों का विलय हो सकता है। जानकार सूत्रों का कहना है कि अजित पवार ने इसकी सारी तैयारी कर ली थी और उन्होंने अपनी ओर से आठ फरवरी का दिन तय किया था। कहा जा रहा है कि इस बारे में अंतिम फैसला शरद पवार करेंगे। गौरतलब है कि 28 जनवरी को बारामती में एक विमान हादसे में अजित पवार का निधन हो गया था।

बहरहाल, देवेंद्र फड़नवीस से मुलाकात के बाद एनसीपी के नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा, ‘हमने मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस को साफ तौर पर बता दिया है कि जनभावना को ध्यान में रखते हुए जल्दी से जल्दी फैसला लेना जरूरी है’। उन्होंने कहा, ‘हमारी मांग है कि अजित पवार के पोर्टफोलियो और एनसीपी से जुड़े फैसलों को लेकर कोई अनिश्चितता नहीं होनी चाहिए। राज्य की मौजूदा स्थिति कार्यकर्ताओं के असंतोष और जनता की भावनाओं को देखते हुए बिना देरी ठोस निर्णय लेना जरूरी है’।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo