अजित पवार की पत्नी बनेगी उप मुख्यमंत्री?

Categorized as समाचार

पुणे। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार के अंतिम संस्कार के बाद राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। अजित पवार की पार्टी एनसीपी के नेताओं ने गुरुवार को उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि सुनेत्रा पवार अपने पति की जगह देवेंद्र फड़नवीस सरकार में उप मुख्यमंत्री बन सकती हैं। ऐसा होने का मतलब होगा कि वे अपने पति के निधन से खाली हुई बारामती सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ेंगी। वे अभी राज्यसभा सांसद हैं।

बहरहाल, बताया जा रहा है कि गुरुवार को एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल, धनंजय मुंडे और सुनील तटकरे ने सुनेत्रा पवार से मुलाकात की है। यह भी खबर है कि सरकार में शामिल होने के प्रस्ताव पर एनसीपी के नेता मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस से भी मुलाकात करेंगे। इस बीच यह भी कहा जा रहा है कि एनसीपी और शरद पवार की पार्टी का विलय हो सकता है। दोनों पार्टियों ने पिछले दिनों नगर निगम चुनाव के दौरान कई निकायों में साथ मिल कर चुनाव लड़ा था।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo