बारामती में हुआ अजित पवार का अंतिम संस्कार

Categorized as समाचार

पुणे। विमान हादसे में जान गंवाने वाले महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार का गुरुवार को अंतिम संस्कार किया गया। बारामती के काटेवाड़ी स्थित विद्या प्रतिष्ठान मैदान में अजित पवार का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ संपन्न हुआ। उनके दोनों बेटों पार्थ और जय पवार ने मुखाग्नि दी। पत्नी सुनेत्रा पवार ने अजित पवार के पार्थिव शरीर पर गंगाजल चढ़ाकर अंतिम विदाई दी। इस मौके पर शरद पवार और उनकी बेटी सुप्रिया सुले भी मौजूद थे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली से अजित पवार के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे थे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के अलावा मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और महाराष्ट्र सरकार के तमाम मंत्री व विधायक मौजूद थे। पुणे और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग उनको अंतिम विदाई देने के लिए जमा हुए थे। अजित पवार महाराष्ट्र के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक थे। वे 66 साल के थे।

गौरतलब है कि अजित पवार का विशेष विमान बुधवार की सुबह बारामती हवाईअड्डे के पास सुबह पौने नौ बजे के करीब हादसे का शिकार हुआ था। बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान यह हादसा हुआ था। हादसे में पवार के सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और चालक दल की एक महिला सहित पांच लोगों की मौत हुई। पवार पांच फरवरी को पुणे में होने वाले जिला परिषद चुनावों के लिए रैलियों को संबोधित करने बारामती जा रहे थे।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo