दीपिंदर गोयल ने इटरनल ग्रुप के सीईओ पद छोड़ने का किया ऐलान

Categorized as समाचार

देश में फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो और क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट का संचालन करने वाली कंपनी इटरनल ग्रुप के सीईओ दीपिंदर गोयल ने अपने पद से इस्तीफे का ऐलान किया है। उनकी जगह यह पद अलबिंदर ढींढसा संभालेंगे, जो कि मौजूदा समय में ब्लिंकिट के सीईओ हैं।  

कंपनी ने फाइलिंग में कहा कि दीपिंदर गोयल का इस्तीफा एक फरवरी,2026 से लागू होगा। शेयरधारकों को लिखे एक पत्र में गोयल ने कहा कि हाल ही में उनका रुझान ऐसे नए विचारों की ओर हुआ है जिनमें उच्च स्तर का जोखिम, प्रयोग और अन्वेषण शामिल है।

उन्होंने आगे कहा कि ऐसे विचारों को इटरनल जैसी सार्वजनिक कंपनी से बाहर रहकर ही आगे बढ़ाना बेहतर है, क्योंकि इटरनल को अपनी वर्तमान व्यावसायिक रणनीति पर केंद्रित और अनुशासित रहना आवश्यक है। अगर ये विचार इटरनल के रणनीतिक दायरे में आते, तो मैं कंपनी के भीतर ही इन पर काम करता।

Also Read : गणतंत्र दिवस पर स्वदेशी लाइट फील्ड गन से ऐतिहासिक 21 तोपों की सलामी

अंत में उन्होंने कहा, हालांकि मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि मेरे पास इटरनल में अपने वर्तमान कार्य को जारी रखने और इसके बाहर नए विचारों को तलाशने के लिए पर्याप्त समय है, लेकिन भारत में एक सार्वजनिक कंपनी के सीईओ से कानूनी और अन्य अपेक्षाएं एक ही लक्ष्य पर केंद्रित रहने की मांग करती हैं।

हाल ही में 10-मिनट डिलीवरी को लेकर काफी विवाद हुआ था। सरकार ने कड़ा कदम उठाते हुए क्विक कॉमर्स कंपनियों को 10 मिनट डिलीवरी बंद करने की सलाह दी थी, जिसके बाद कंपनियों ने इसे बंद कर दिया है।

श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने प्रमुख फूड डिलीवरी और क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स से 10 मिनट के सख्त डिलीवरी समय के नियमों को खत्म करने को कहा था। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि डिलीवरी कर्मचारियों की सुरक्षा पर ध्यान देना महत्वपूर्ण है।

दिल्ली में मांडविया ने ब्लिंकइट, जेप्टो, स्विगी और जोमैटो के अधिकारियों के साथ चर्चा की थी, जिसमें उन्होंने डिलीवरी कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें अपने प्लेटफॉर्म और प्रचार सामग्री से सख्त डिलीवरी समय सीमा हटाने की सलाह दी थी।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo