नोएडा: इंजीनियर की मौत मामले में बड़ा एक्शन

Categorized as समाचार

गौतमबुद्धनगर के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में हुए युवा इंजीनियर की मौत के मामले में निर्माण लापरवाही के चलते पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। नॉलेज पार्क थाने की पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर बिल्डर कंपनी के डायरेक्टर अभय कुमार को गिरफ्तार किया है।

यह गिरफ्तारी सेक्टर-150 नोएडा से की गई। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त अभय कुमार पुत्र विक्रमलाल ‘बेस्टटाउन प्लानर्स प्राइवेट लिमिटेड’ का डायरेक्टर है और दिल्ली के कॉमनवेल्थ गेम्स विलेज का निवासी बताया जा रहा है। अभियुक्त पर निर्माणाधीन परियोजना में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप है, जिसकी वजह से युवराज नाम के एक युवक की जान चली गई थी।

Also Read : सबरीमाला मंदिर से सोने की चोरी मामले में ईडी का एक्शन, एक साथ 21 जगहों पर रेड

दरअसल, 16-17 जनवरी 2026 की रात सेक्टर-150 क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ था। जानकारी के मुताबिक, कार चालक युवराज पुत्र राजकुमार (उम्र करीब 27 वर्ष) की मौत बिल्डर द्वारा निर्माणाधीन बिल्डिंग और प्लॉट में बरती गई लापरवाही के कारण हुई। निर्माण स्थल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे और प्लॉट में पानी भरा हुआ था। इसी पानी में कार फंसने और डूबने के कारण युवराज की मौत हो गई।

इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी और स्थानीय लोगों के साथ-साथ प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हुए थे। घटना के बाद पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज किया था। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि निर्माण कार्य में नियमों की अनदेखी की गई थी और सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया, जिसके चलते यह हादसा हुआ।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभियुक्त अभय कुमार घटना के बाद से वांछित चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहा था। लगातार प्रयासों और सूचना तंत्र के जरिए आखिरकार पुलिस ने उसे पकड़ लिया। फिलहाल, अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है और मामले में अन्य जिम्मेदार लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo