भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को दी गई जेड कैटिगरी की सुरक्षा

Categorized as समाचार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन की सुरक्षा बढ़ाई गई है। नितिन नबीन को ‘जेड’ कैटेगरी की सिक्योरिटी दी गई है। इसके तहत केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) के कमांडो उन्हें सुरक्षा देंगे। 

भाजपा ने मंगलवार को नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की औपचारिक घोषणा की। इस अवसर पर भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नव नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का अभिनंदन किया।

नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जेपी नड्डा की जगह ली है। वे भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। इस सबसे बड़े पद पर पहुंचने वाले वे पार्टी के सबसे कम उम्र के नेता हैं। इससे पहले, 14 दिसंबर 2025 को 45 वर्षीय नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया था।

Also Read : न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ तीन टी20 मैचों के लिए क्रिस्टियन क्लार्क को शामिल किया

उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने से पहले दिल्ली स्थित झंडेवालान देवी मंदिर और वाल्मीकि मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने हनुमान मंदिर में भी दर्शन किए। इसके अलावा, दिल्ली स्थित गुरुद्वारा बंगला साहिब पहुंचकर श्रद्धापूर्वक मत्था टेका।

नवीन नबीन बिहार विधानसभा के पांच बार सदस्य रह चुके हैं और बिहार सरकार में पूर्व मंत्री रहे हैं। उन्हें उनकी लगातार संगठनात्मक कुशलता और प्रशासनिक अनुभव के लिए व्यापक रूप से पहचाना जाता है। 23 मई 1980 को झारखंड के रांची में जन्मे नबीन ने कम उम्र में ही चुनावी राजनीति में कदम रखा और पहली बार 2006 में पटना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से बिहार विधानसभा के लिए चुने गए।

2010 से नितिन नबीन लगातार बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से चुने जा रहे हैं। उन्होंने 2010, 2015, 2020 और 2025 में जीत हासिल की। इस तरह वे पांच बार विधायक बने। उन्होंने बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में सड़क निर्माण, शहरी विकास और आवास और कानून जैसे प्रमुख विभागों का भी कार्यभार संभाला है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo