राहुल ने लगाया देश बेचे जाने का आरोप

Categorized as समाचार

तिरुवनंतपुरम। राहुल गांधी तमिलनाडु के बाद केरल के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने केरल में कांग्रेस के चुनाव अभियान का आगाज करते हुए भाजपा और आरएसएस पर बड़ा हमला किया। राहुल गांधी ने भाजपा की केंद्र सरकार के ऊपर देश बेचने का आरोप लगाया। उन्होंने सोमवार को कहा कि आरएसएस और भाजपा चाहते हैं कि जनता सवाल न करें और चुप रहें, ताकि यह कुछ बिजनेसमैन के हाथों देश को बेच सकें। केरल के कोच्चि में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच राहुल ने ऐलान किया कि वे ऐसा बिल्कुल नहीं होने देंगे।

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान खतरे में है और सिर्फ कांग्रेस ही संविधान को बचा सकती है। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस ने संविधान में बदलाव करके पंचायत, जिला और राज्य स्तर पर शासन को मजबूत किया। संविधान बचाने का मतलब है सत्ता और फैसलों का अधिकार लोगों तक पहुंचानाराहुल गांधी ने आगे कहा, ‘आरएसएस और बीजेपी सत्ता को अपने पास ही रखना चाहती हैं, लेकिन कांग्रेस सत्ता को निचले स्तर तक पहुंचाने में भरोसा रखती है और गांव-कस्बों में लोकतंत्र को मजबूत करना चाहती है’।

राहुल गांधी ने कहा, ‘दिल्ली में हुई बैठकों में अलग अलग नेताओं की अलग राय थी, लेकिन मैंने साफ कहा था कि यूडीएफ पंचायत और विधानसभा चुनाव जीतेगा। असली सवाल जीत के बाद का है। केरल में बेरोजगारी बड़ी समस्या है। यूडीएफ और कांग्रेस को ऐसा रोडमैप देना होगा, जिससे युवाओं को नौकरी मिले’। उन्होंने दावा किया कि उनके मंच पर मौजूद नेतृत्व केरल की जनता की जरूरतों को समझता है और उन्हें पूरा कर सकता है।

इससे पहले राहुल गांधी ने एक अन्य कार्यक्रम में कलामासेरी में डॉ. एम लीलावती को केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रियदर्शिनी साहित्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान राहुल ने कहा कि कोई भी देश अगर चुप रहता है तो वो महान नहीं हो सकता। चुप रहने की संस्कृति में लालच की भावना छुपी होती है। उन्होंने कहा कि महान राष्ट्र और महान लोग तब बनते हैं, जब वे अपने विचार और राय खुलकर व्यक्त करते हैं और उनके लिए संघर्ष करते हैं।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo