स्पेन ट्रेन हादसा: मृतकों की संख्या 35 के पार

Categorized as समाचार

स्पेन के परिवहन मंत्री, ऑस्कर पुएंते ने हाई-स्पीड ट्रेनों के टक्कर पर हैरानी जाहिर की है। उन्होंने इसे ‘अजीब’ करार दिया। स्पेन के दक्षिणी हिस्से स्थित कॉर्डोबा शहर के पास रविवार देर रात (स्थानीय समयानुसार) एक दर्दनाक रेल हादसा हुआ, जिसमें दो हाई-स्पीड ट्रेनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। अब तक 39 लोगों के मारे जाने की पुष्टि कर दी गई है।

पुएंते ने मैड्रिड के अटोचा स्टेशन पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि यह “सच में अजीब” है कि सीधे ट्रैक पर ट्रेन बेपटरी हो गई। उन्होंने बताया कि पटरी के इस हिस्से को मई में ही ठीक किया गया था। पुएंते ने कहा कि मरने वालों और घायलों में से ज्यादातर लोग दूसरी ट्रेन के पहले दो डिब्बों में थे। मंत्री के मुताबिक मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।

उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा मरने वालों की संख्या पहले ही 39 तक पहुंच गई है और यह फाइनल नहीं है। मैं बहुत मुश्किल हालात में पूरी रात रेस्क्यू टीमों के शानदार काम के लिए अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करना चाहता हूं।

Also Read : नितिन नबीन ने दाखिल किया भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का नामांकन

इस बीच मलागा से यात्रा ऑपरेट करने वाली प्राइवेट रेल कंपनी ‘इर्यो’ ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर कहा है कि उसे “गंभीर रेलवे दुर्घटना” पर “बहुत दुख” है। कंपनी ने बताया कि रविवार रात मैड्रिड की यात्रा शुरू होने पर ट्रेन में कुल 289 यात्री, 4 क्रू मेंबर, और 1 ड्राइवर थे।

द गार्डियन ने सरकारी प्रसारक आरएनई के एक पत्रकार (जो ट्रेन में यात्रा कर रहे थे) के हवाले से भयानक मंजर का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि टक्कर का झटका भूकंप जैसा लगा। डिब्बों की खिड़कियां तोड़ने और बाहर निकलने के लिए इमरजेंसी हथौड़ों का इस्तेमाल किया गया।

वहीं, कारमेन नाम की एक महिला ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि वह मालागा से मैड्रिड जाने वाली ट्रेन में थी। उन्होंने कहा कोर्डोबा से निकलने के दस मिनट बाद, ट्रेन बहुत ज्यादा हिलने लगी, और हमारे पीछे छठे कोच से पटरी से उतर गई। अंधेरा छा गया था।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo