शिंदे के पार्षद बुधवार तक होटल में रहेंगे

Categorized as समाचार

मुंबई। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और शिव सेना के नेता एकनाथ शिंदे ने मुंबई के अपने सभी 29 पार्षदों को ताज लैंड्सएंड में शिफ्ट कर दिया है। बताया जा रहा है कि बुधवार तक सभी पार्षद वहीं रहेंगे और वहीं पर बैठक करके अपने नेता का चुनाव करेंगे। इस बीच मुंबई के मेयर का चुनाव करने के लिए लॉटरी के जरिए पहले यह तय किया जाएगा कि मेयर का पद किस श्रेणी के लिए आरक्षित होगा। मुंबई महानगरपालिका के नियम के मुताबिक लॉटरी से तय होता है कि एससी, एसटी, ओबीसी और महिला में से किसके लिए मेयर का पद आरक्षित किया जाएगा। रोटेशन के आधार पर इसे तय किया जाता है।

बहरहाल, अपने पार्षदों को होटल में शिफ्ट करने के बाद शिव सेना की ओर से ढाई साल के लिए मेयर पद की मांग की जा रही है। उनकी ओर से कहा जा रहा है कि 2026 शिव सेना के संस्थापक बाला साहेब ठाकरे का जन्म शताब्दी वर्ष है। इसलिए कम से कम ढाई साल शिव सेना का मेयर होना चाहिए। बताया जा रहा है कि इस पर भाजपा और शिंदे गुट में खींचतान शुरू हो गई है। इस बार भाजपा पहली बार मुंबई में अपना मेयर बनाने की तैयारी में है। उसने अकेले 89 सीटें जीती हैं।

इस बीच रविवार को उद्धव ठाकरे की शिव सेना के नेता संजय राउत ने दावा किया है कि एकनाथ शिंदे खुद नहीं चाहते कि बीएमसी में भाजपा को मेयर बने। इसलिए वे पार्षदों को होटल में रखे हुए हैं। गौरतलब है कि उद्धव ठाकरे की पार्टी 65 पार्षदों के साथ दूसरे स्थान पर है। उसने यह कह कर सस्पेंस बढ़ा दिया है कि अगर भगवान चाहेंगे तो उनकी पार्टी का मेयर हो सकता है। कहा जा रहा है कि शिंदे को दोनों खेमों से अपने पार्षदों को तोड़े जाने का खतरा दिख रहा है इसलिए उनको होटल में रखा गया है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo