विवाद के बाद मणिकर्णिका घाट पर काम रूका

Categorized as समाचार

वाराणसी। वाराणसी में अहिल्याबाई की मूर्ति टूटने का विवाद बढ़ गया है। उत्तर प्रदेश के अलावा इसे लेकर मध्य प्रदेश में भी प्रदर्शन हुआ है। हालांकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि मूर्ति टूटने की तस्वीर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए कांग्रेस ने बनवाई है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य की वजह से रानी अहिल्याबाई की मूर्ति हटाई गई है और उसे सुरक्षित रखा गया है। उन्होंने कांग्रेस पर झूठी खबरें फैलाने का आरोप लगाया है। इस बीच मणिकर्णिका घाट पर अभी काम रोक दिया गया है।

गौरतलब है कि वाराणसी में मणिकर्णिका घाट के आसपास सौंदर्यीकरण के लिए निर्माण कार्य चल रहा है। कहा जा रहा है कि इसके लिए कई पुरानी मूर्तियों और मंदिरों को तोड़ा जा रहा है। इसे लेकर कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियों ने प्रदर्शन किया है। मूर्ति टूटने के विवाद के लिए मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा, ‘रानी की मूर्ति सुरक्षित रखी है। कांग्रेस ने एआई से मूर्ति टूटने का वीडियो बनाया। यह काशी को बदनाम करने की साजिश है, इसलिए मुझे खुद यहां आना पड़ा। साजिश का पर्दाफाश होना चाहिए’।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘मंदिर तोड़े गए हैं, इससे ज्यादा बड़ा झूठ नहीं हो सकता। अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा को संरक्षित किया गया है। जब जीर्णोद्धार का काम पूरा हो जाएगा, तब प्रतिमा नई तरह से दिखेगी। कांग्रेस मंदिर तोड़ने के एआई ‌वीडियो से जनता को गुमराह कर रही, यह अपराध हैगौरतलब है कि 10 जनवरी को इंदौर के होल्कर ट्रस्ट ने दावा किया था कि मणिकर्णिका घाट पर देवी अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति तोड़ दी गई। कई धार्मिक प्रतीकों को भी नुकसान हुआ।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo