अमेरिका ने कूटनीति और सैन्य कदमों के जरिए दुनिया की राजनीति की दिशा बदली : ट्रंप

Categorized as समाचार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि उनकी सरकार ने कूटनीति और सैन्य कदमों के जरिए दुनिया की राजनीति की दिशा बदली है। उन्होंने अमेरिका की विदेश नीति और आर्थिक उपलब्धियों का विस्तृत ब्यौरा दिया। 

ट्रंप ने कहा कि विदेशों में अमेरिका के कदमों से जल्दी और स्पष्ट नतीजे निकले हैं। उन्होंने दावा किया, “मध्य पूर्व में शांति है। किसी ने नहीं सोचा था कि यह संभव होगा।” उन्होंने यह भी कहा कि एक ही साल के भीतर कई समझौते हुए हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका के हस्तक्षेप से भारत और पाकिस्तान जैसे दो परमाणु देशों के बीच टकराव टल गया और इससे “लाखों लोगों की जान बची।

ट्रंप ने दावा किया कि ईरान की परमाणु योजनाओं को खत्म कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन मिडनाइट हैमर’ के जरिए अमेरिका ने ईरान की परमाणु संवर्धन क्षमता को पूरी तरह नष्ट कर दिया। उन्होंने आतंकवादी संगठनों के नेताओं के खिलाफ की गई कार्रवाइयों का भी जिक्र किया, जिनमें आईएसआईएस के संस्थापक और ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी शामिल हैं। उनके अनुसार, इन सख्त कदमों से अमेरिका की सुरक्षा और ताकत बढ़ी है।

ट्रंप ने यह भी कहा कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को अमेरिका ने पकड़ लिया है। उन्होंने मादुरो को “कानून तोड़ने वाला” बताया और कहा कि “दुनिया का कोई दूसरा देश यह नहीं कर सकता था।” उनके अनुसार, यह कदम रिश्तों को नए सिरे से बनाने और क्षेत्रीय तनाव कम करने की बड़ी कोशिश का हिस्सा था।

Also Read : ‘मेरी सास कभी झूठ नहीं बोलती’, शादी के 25 साल बाद अक्षय कुमार को आई डिंपल कपाड़िया की याद

राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका में अब तक का सबसे अधिक विदेशी निवेश आ रहा है। उन्होंने दावा किया, “करीब 18 ट्रिलियन डॉलर का निवेश हो रहा है और आगे यह आंकड़ा बढ़ सकता है।

उन्होंने करों में कटौती, नियमों को आसान बनाने और शुल्क नीति को आर्थिक विकास का कारण बताया। उन्होंने कहा कि विनिर्माण क्षेत्र में ऐतिहासिक स्तर पर काम बढ़ा है। उनके शब्दों में, “आज अमेरिका में पहले से कहीं ज्यादा कारखाने बन रहे हैं।” उन्होंने ऑटोमोटिव और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी दोनों सेक्टरों का ज़िक्र किया।

ट्रंप ने कहा कि कंपनियों को प्रोडक्शन अमेरिका में शिफ्ट करने के लिए टैरिफ ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने शेयर बाजार और सेवानिवृत्ति बचत का भी जिक्र किया और कहा कि 401(के) खाते पहले से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।

इमिग्रेशन के मुद्दे पर ट्रंप ने कहा कि उनकी सरकार ने दक्षिणी सीमा को पूरी तरह सुरक्षित कर दिया है। उन्होंने अवैध प्रवेश को “घुसपैठ” बताया और कहा कि इसे रोक दिया गया है। उन्होंने कहा कि सख्ती हिंसक अपराधियों और गिरोहों पर की गई, जबकि तय नियमों के तहत कानूनी आप्रवासन जारी है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo