सिंगर जुबीन गर्ग की हत्या नहीं हुई थी

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। असम के लोकप्रिय सिंगर जुबीन गर्ग की सिंगापुर में हुई मौत को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है। मौत के पांच महीने के बाद सिंगापुर की पुलिस ने साफ कहा है कि जुबीन गर्ग की हत्या नहीं हुई थी, बल्कि डूबने की वजह से उनकी मौत हो गई थी। गौरतलब है कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पहले दिन से दावा कर रहे हैं कि जुबीन की हत्या हुई थी और वे इंसाफ दिलाएंगे। इस सिलसिले में असम पुलिस ने जुबीन के करीबी सहयोगियों और सिंगापुर में कार्यक्रम के आयोजक को गिरफ्तार किया है।

लेकिन अब जुबीन गर्ग की मौत को लेकर सिंगापुर पुलिस ने किसी भी तरह की साजिश से इनकार किया। पांच महीने बाद पुलिस ने कोर्ट में अपनी रिपोर्ट पेश की है। इसमें कहा गया है कि, जुबीन की मौत डूबने की वजह से हुई थी। यह भी कहा गया है कि उन्होंने नशे की हालत में लाइफ जैकेट पहनने से इनकार कर दिया था।

गौरतलब है कि 52 साल के सिंगर जुबीन गर्ग की 19 सितंबर 2025 को सिंगापुर में एक यॉट पार्टी के दौरान मौत हो गई थी। वे सिंगापुर में नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल में परफॉर्म करने पहुंचे थे। लेकिन परफॉर्मेंस से एक दिन पहले उनकी जान चली गई। सिंगापुर पुलिस ने 35 लोगों की गवाही के आधार पर रिपोर्ट तैयार की है। गवाहों ने पुलिस को उस दिन की पल पल की जानकारी दी और बताया कि जुबीन गर्ग ने कितनी शराब पी और नशे में डाइविंग करने पहुंचे। विदेशी मीडिया में सिंगापुर पुलिस की रिपोर्ट का खुलासा हुआ है।  एक वेबसाइट ‘चैनल न्यूज एशिया’ ने कोर्ट में पुलिस की तरफ से सौंपी गई रिपोर्ट के तथ्यों की जानकारी दी है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo