गुरदीप सप्पल के पूरे परिवार का नाम कटा

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ काम कर रहे पार्टी के अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव गुरदीप सप्पल और उनके पूरे परिवार का नाम मसौदा मतदाता सूची से कट गया है। सप्पल पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी के ओएसडी रहे हैं और दूसरे अहम सरकारी पदों पर काम कर चुके हैं।

मसौदा मतदाता सूची आने के बाद सप्पल ने कहा है, ‘मेरा और परिवार का नाम गायब है। मैं तो स्वयं भारत के उप राष्ट्रपति के साथ और राज्य सभा सचिवालय में जॉइंट सेक्रेटरी भी था। साथ ही कांग्रेस की सर्वोच्च कमेटी सीडब्लुसी का सदस्य हूं। यही नहीं एसआईआर और अन्य मुद्दों पर चुनाव आयोग में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा भी कई बार रहा हूं। और ये सब बीएलओ भी जानते हैं। लेकिन फिर भी हमारे नाम ड्राफ्ट लिस्ट से कट गए’।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo