उद्धव और राज का साझा घोषणापत्र

Categorized as समाचार

मुंबई। महाराष्ट्र में बृहन्नमुंबई महानगर निगम यानी बीएमसी के साथ 29 शहरों में नगर निगम के चुनाव 15 जनवरी को होने वाले हैं। उससे पहले रविवार, चार जनवरी को उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने बीएमसी चुनाव के लिए साझा घोषणापत्र जारी किया। घोषणापत्र जारी करने के लिए 20 साल के बाद पहली बार राज ठाकरे शिव सेना भवन पहुंचे। शिव सेना से अलग होने और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना नाम से अपनी पार्टी बनाने के बाद पहले बार वे शिव सेना भवन पहुंचे।

गौरतलब है कि आठ साल के बाद हो बीएमसी चुनाव के लिए दोनों भाई साथ आए हैं। उद्धव ठाकरे की शिव सेना और राज ठाकरे की मनसे मिल कर चुनाव लड़ रहे हैं। उद्धव ने बीएमसी चुनाव में कांग्रेस और शरद पवार की एनसीपी से तालमेल नहीं किया है। इससे पहले दोनों ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जिसमें दावा किया था कि मराठी मानुष मुंबई का मेयर बनेगा।

रविवार को घोषणापत्र जारी करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि महायुति पहले वोट चुराती थी अब उम्मीदवार चुरा रही है। उन्होंने कहा, ‘देश में ऐसा माहौल हो गया है जैसे लोकतंत्र पर भीड़तंत्र का कब्जा हो’। असल में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति के 68 उम्मीदवार निर्विरोध जीते हैं, इस पर उद्धव ने निशाना साधा।

उधर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने भी कहा कि निगम चुनाव के बाद मुंबई को मराठी हिंदू मेयर मिलेगा। वर्ली में एक रैली में उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान करके उन्हें देश से बाहर निकाला जाएगा। फड़नवीस ने कहा, ‘यह सुनिश्चित करेंगे कि देश की मुंबई को एक ऐसा मेयर मिले जो मराठी और हिंदू हो’। मुख्यमंत्री ने भाषा विवाद की आलोचना करते हुए कहा कि कोई भी मुंबई को राज्य के बाकी हिस्सों से अलग नहीं कर सकता और मुंबईकर विकास चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यह चुनाव मुंबई और उसके लोगों के बारे में है, जो जाग गए हैं और प्रगति चाहते हैं।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo