चांदी की बढ़ती कीमतों पर मस्क ने जताई चिंता

Categorized as समाचार

टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने चांदी में जारी एकतरफा तेजी पर चिंता जताई है और कहा है कि इसका कई इंडस्ट्रियल प्रोसेस में उपयोग हो रहा है। 

मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर चांदी की कीमतों में तेजी पर कहा, “यह सही नहीं है। चांदी का कई इंडस्ट्रियल प्रोसेस में उपयोग होता है।

चांदी में तेजी ने पूरी इंडस्ट्री को चिंता में डाल दिया है, क्योंकि इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों से लेकर सोलर और कई अन्य उत्पादों जैसे ईवी आदि में बड़ी मात्रा में चांदी का उपयोग हो रहा है।

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, “मैंने आप सभी को चेतावनी देने की कोशिश की थी। आप जानते हैं कि यह बुरा है जब एलन मस्क चांदी की कीमत के बहुत अधिक बढ़ने को लेकर चिंतित हैं।

चांदी में बड़े स्तर पर तेजी देखने को मिल रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी का भाव 75 डॉलर प्रति औंस पर है।

घरेलू बाजार में भी चांदी की कीमतें उच्चतम स्तर पर बनी हुई है और एमसीएक्स पर इंट्राडे में 2,54,174 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।

Also Read : त्रिपुरा के छात्र की मौत पर सीएम धामी ने परिजनों से की बात

एनालिस्ट्स ने बताया कि निवेश मांग, सप्लाई में कमी और बढ़ती इंडस्ट्रियल मांग की वजह से चांदी की तेजी ने सोने और बड़े स्टॉक्स सहित ज्यादातर एसेट्स को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने बताया कि चांदी के पास सोने की तरह बड़े रिजर्व नहीं हैं।

इसके अलावा, छुट्टियों के दौरान कम ट्रेडिंग वॉल्यूम के कारण कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव और बढ़ गया। सोलर पैनल, इलेक्ट्रिक वाहनों और डेटा सेंटर्स जैसे चांदी के इंडस्ट्रियल इस्तेमाल ने इन्वेंट्री को कम कर दिया है।

चांदी ने 2025 में सालाना आधार पर लगभग 158 प्रतिशत का शानदार रिटर्न दिया है, लेकिन एक्सिस म्यूचुअल फंड की एक हालिया रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि ओवरवैल्यूएशन के चलते ईटीएफ से पैसा निकल सकता है या तांबे की कीमतों में गिरावट का असर चांदी की कीमतों पर भी पड़ सकता है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo