सेंगर पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। उन्नाव में नाबालिग युवती से बलात्कार में दोषी ठहराए गए भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट में सर्दियों की छुट्टियां चल रही हैं लेकिन सेंगर की सजा निलंबित करने और जमानत देने के दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ चीफ जस्टिस सूर्यकांत की बेंच सुनवाई करेगी। सेंगर की सजा सस्पेंड करने के हाई कोर्ट के फैसले को सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। सेंगर को बलात्कार मामले में उम्रकैद की सजा हुई है।

इस बीच सेंगर की सजा निलंबित करने और जमानत दिए जाने के फैसले के खिलाफ दिल्ली में जंतर मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन में रविवार को हंगामा हो गया। कुलदीप सेंगर के समर्थन में पुरुष आयोग नाम के संगठन के लोग जंतर मंतर पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। उनके हाथ में ‘आई सपोर्ट कुलदीप सेंगर’ का बैनर था। सबने भगवा गमछा रखा था या भगवा झंडा लिया हुआ था। जब रेप पीड़ित के समर्थन में प्रदर्शन कर रहीं सामाजिक कार्यकर्ता योगिता भयाना ने विरोध किया तो दोनों पक्षों में झड़प हो गई।

रविवार को धरने पर बैठी रेप पीड़ित की अचानक तबीयत खराब हो गई। योगिता भयाना ने वीडियो शेयर करते हुई सोशल मीडिया में इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ‘लगातार मानसिक दबाव और न्याय में देरी अब उसके स्वास्थ्य पर भी असर डाल रही है’। योगिता भयाना ने कहा, ‘हम चाहते हैं कि कुलदीप सिंह सेंगर के मामले में जो सुनवाई हुई है, उसे खारिज किया जाए। ये बच्ची यहां आना चाहती थी, इसलिए हम उसके समर्थन में यहां आए हैं। इस बच्ची की कानूनी लड़ाई अच्छे से लड़ी नहीं गई है’। इस पर पीड़ित ने कहा, ‘मुझे सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा है कि वह इंसाफ देगा। मैं हर महिला की आवाज उठा रही हूं। अगर सीबीआई ने यह पहले किया होता, तो मुझे इंसाफ मिल गया होता’।

रेप पीड़ित ने सेंगर को लेकर कहा, उसने मेरा रेप किया था। मेरे पिता को मार दिया गया। मेरे परिवार के सदस्यों को मार दिया गया। मेरे परिवार के सदस्यों और गवाहों की सुरक्षा हटा दी गई। मेरे पति को नौकरी से निकाल दिया गया। मेरे बच्चे घर पर सुरक्षित नहीं हैं। इससे पहले रेप पीड़ित युवती ने सेंगर की जमानत के खिलाफ दिल्ली में सीबीआई ऑफिस पहुंच कर शिकायत की। उसने शनिवार को जमानत के खिलाफ आवेदन दिया था। पीड़ित ने कहा था, ‘मुझे डेढ़ घंटे इंतजार कराया गया। उसके बाद कर्मचारियों ने मेरी एप्लिकेशन ली। पहले मुझसे कहा गया कि आज छुट्‌टी है, मंडे को आना। लेकिन बाद में एप्लिकेशन ले ली गई। सोमवार को बुलाया गया है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo