केरल में बना भाजपा का पहला मेयर

Categorized as समाचार

तिरूवनंतपुरम। केरल में पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा का खाता खुला था। त्रिशूर सीट पर वह चुनाव जीती। अब पहली बार किसी नगर निगम में भाजपा का मेयर बना है। नगर निगम चुनावों के बाद शुक्रवार को मेयर का चुनाव हुआ, जिसमें तिरूवनंतपुरम में भाजपा के वीवी राजेश मेयर चुने गए। वीवी राजेश को 51 वोट मिले, जिसमें भाजपा के 50 और एक निर्दलीय पार्षद का समर्थन शामिल है।

लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट यानी सत्तारूढ़ एलडीएफ ने पी शिवाजी को उम्मीदवार बनाया था। उनको 29 वोट, जबकि कांग्रेस के गठबंधन यूडीएफ के उम्मीदवार केएस सबरिनाथन को 19 वोट मिले। इनमें से दो वोट बाद में अमान्य घोषित कर दिया गया। इससे पहले दो चरण में वोटिंग के बाद नगर निगम के नतीजे आए थे, जिसमें तिरूवनंतपुरम के 101 वार्ड में से 50 में भाजपा जीती थी। पिछले 45 साल से एलडीएफ का कब्जा था। कांग्रेस के शशि थरूर इस सीट से चार बार से चुनाव जीत रहे हैं।

बहरहाल, केरल के 1,199 स्थानीय निकायों के लिए दो चरणों में वोटिंग हुई थी। इनमें छह नगर निगम, 86 नगरपालिकाएं, 14 जिला परिषद, 152 ब्लॉक पंचायत और 941 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। नतीजों के बाद शुक्रवार को मेयर का चुनाव हुआ, जिसमें तिरूवनंतपुरम में भाजपा का मेयर बना। बाकी पांच में से चार में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ का और एक में एलडीएफ का मेयर बना।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo