ठगी के शिकार पूर्व आईजी ने खुद को गोली मारी

Categorized as समाचार

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस को लेकर पिछले कई महीनों से लगातार निगेटिव खबरें आ रही हैं। अब खबर है कि एक रिटायर पुलिस अधिकारी को खुद को गोली मार ली है। ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए पुलिस अधिकारी ने 12 पन्नों का एक सुसाइड नोट भी लिखा है। घटना पटियाला की है। घायल पुलिस अधिकारी अमर सिंह चहल का इलाज चल रहा है।

पूर्व पुलिस महानिरीक्षक, आईजी अमर सिंह चहल ने अपने सुरक्षाकर्मी की पिस्तौल से अपने घर में खुद को गोली मार ली। गोली लगने से वह घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें पटियाला के पार्क अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूर्व आईपीएस अधिकारी चहल ने गोली मारने से पहले 12 पेज का सुसाइड नोट लिखा। इसमें उन्होंने 8.10 करोड़ रुपए के ऑनलाइन फ्रॉड का जिक्र है। उन्होंने  कुछ लोगों से पैसे उधार लेने की बात भी लिखी है और परिवार के लिए सुरक्षा भी मांगी है।

अमर सिंह चहल आईजी पद से रिटायर होने के बाद पटियाला में रह रहे थे। पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें तुरंत अमर सिंह चहल के घर पहुंच गईं। उन्होंने सुसाइड नोट में राज्य के पुलिस महानिदेशक को संबोधित करते लिखा है, ‘अत्यंत दुख और निराशा के साथ मैं आपके संज्ञान में यह लाना चाहता हूं कि मुझे कुछ साइबर ठगों द्वारा धोखा दिया गया, जो खुद को वेल्थ इक्विटी एडवाइजर बताकर 8.10 करोड़ रुपए की ठगी कर चुके हैं’। उन्होंने इसकी एसआईटी या सीबीआई से जांच कराने की मांग भी की है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo