दूसरी बार बढ़ा रेल किराया

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने छह महीने में दूसरी बार रेल किराए में बढ़ोतरी की है। हालांकि बढ़ोतरी एक से दो पैसे प्रति किलोमीटर की है लेकिन इस बढ़ोतरी से भी रेलवे को छह सौ करोड़ रुपए की अतिरिक्त आमदनी होगी। बढ़ा हुआ किराया 26 दिसंबर 2025 से लागू होगा। रेलवे की ओर से कहा गया है कि 215 किलोमीटर से ज्यादा दूरी का सफर करने वाले यात्रियों को अब हर किलोमीटर के लिए एक से दो पैसे अतिरिक्त चुकाने होंगे। पहले की तरह नॉन एसी मेल क्लास में प्रति किलोमीटर एक पैसा और एसी क्लास में दो पैसा प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी हुई है।

इससे पहले इसी साल जुलाई में रेलवे ने किराए में बढ़ोतरी की थी। तब भी किराए में एक से दो पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है। इसका मतलब है कि दो बार में किराए में दो से चार पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी करके रेलवे ने 12 सौ करोड़ रुपए जनता की जेब से निकालने का बंदोबस्त कर लिया है। ऐसा लग रहा है कि किराए में एक से दो पैसे की बढ़ोतरी इसलिए हो रही है ताकि लोगों का ध्यान इस ओर न जाए। एक बार में ज्यादा बढ़ोतरी करने पर सवाल उठेंगे। इससे पहले 2020 में आखिरी बार किराया बढ़ा था। उसके बाद इस साल दो बार बढ़ोतरी हुई है।

बहरहाल, रेलवे का अनुमान है कि एक से दो पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ाने से उसे हर साल छह सौ करोड़ रुपए की अतिरिक्त कमाई होगी। रेलवे ने छोटी दूरी की यात्रा करने वालों को राहत दी है। 215 किलोमीटर से कम दूरी की यात्रा करने वालों के किराए में बढ़ोतरी नहीं होगी। रोजाना सफर करने वाले यात्रियों के लिए भी राहत की खबर है। रेलवे ने सब अर्बन यानी उपनगरीय ट्रेनों और मंथली सीजन टिकट की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। इससे मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई जैसे शहरों में लोकल ट्रेनों से सफर करने वाले लाखों यात्रियों पर कोई बोझ नहीं पड़ेगा।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo