महाराष्ट्र में महायुति की बड़ी जीत

Categorized as समाचार

मुंबई। महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ महायुति ने बड़ी जीत हासिल की है। दो चरण में हुए चुनावों के नतीजे रविवार को जारी हुए। 246 नगर परिषद और 42 नगर पंचायतों यानी कुल 288 निकायों के लिए हुए चुनाव में महायुति को 215 सीटों पर जीत मिली। महायुति में सबसे बड़ी पार्टी भाजपा ने 120 सीटों पर जीत दर्ज की है। एकनाथ शिंदे की शिव सेना को 58 सीटें और अजित पवार की एनसीपी को 37 सीटें मिलीं हैं।

दूसरी ओर विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी की तीनों पार्टियां मिल कर कुल 51 सीटें ही जीत पाई है। इसमें कांग्रेस 31, उद्धव ठाकरे की शिव सेना 10 और शरद पवार की एनसीपी को भी 10 सीटें मिलीं। स्थानीय स्तर पर अघाड़ी बना कर लड़ी समूह को 22 सीटें मिली हैं। गौरतलब है कि महाराष्ट्र 288 नगर परिषदों और नगर पंचायत के लिए दो चरणों में चुनाव हुआ था। पहले चरण में दो दिसंबर को 263 निकायों में मतदान हुआ था। बाकी 23 नगर परिषदों और कुछ खाली पदों पर 20 दिसंबर को वोटिंग हुई थी। धुले की डोंडाइचा नगर परिषद, सोलापुर की उंगर नगर पंचायत और जलगांव जिले की जामनेर नगर परिषद में भाजपा निर्विरोध जीती।

महायुति की जीत पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने खुशी जताते हुए कहा, ‘नगरपालिका और नगर पंचायत चुनावों में भारतीय जनता पार्टी और महायुति को मिली जबरदस्त सफलता के लिए मैं महाराष्ट्र की जनता का आभार व्यक्त करता हूं। 2017 में 94 नगरपालिकाओं की तुलना में इस बार हमने 129 नगरपालिकाओं में जीत हासिल की है’। कुल 68 सौ से कुछ ज्यादा सीटों का चुनाव हुआ था, जिसमें से 33 सौ सीट भाजपा ने जीती है। शिंदे की शिव सेना को छह सौ और अजित पवार की एनसीपी को दो सौ सीटें मिली हैं।

दूसरी ओर उद्धव ठाकरे की शिव सेना के सांसद संजय राउत ने चुनाव में गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए कहा, ‘बीजेपी को 120-125 सीटें मिलीं, शिंदे ग्रुप को 54 मिलीं और अजित पवार को 40-42 सीटें मिलीं। ये नंबर असेंबली वाले ही हैं, है ना? वही मशीन, वही सेटिंग और वही पैसा। यही हमारी डेमोक्रेसी है। नंबरों में बिल्कुल भी बदलाव नहीं हुआ है। बीजेपी ने मशीनें उसी तरह सेट की हैं। इसलिए वही नंबर दिख रहे हैं। उन्हें कम से कम नंबर तो बदलने चाहिए थे’।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo