भारत ने उठाया हिंदुओं पर हमले का मुद्दा

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। बांग्लादेश में बिगड़ते हालात को देखते हुए भारत ने वहां के दूसरे सबसे बड़े शहर चिटगांव में अपना वीजा केंद्र बंद कर दिया है। इससे पहले ढाका में भी भारतीय उच्चायोग के सामने हुए प्रदर्शन के दौरान भारत ने वीजा केंद्र बंद किया था। लेकिन चिटगांव का वीजा केंद्र अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है। गौरतलब है कि बांग्लादेश में भारत विरोधी और शेख हसीना विरोधी आंदोलन का नेतृत्व करने वाले उस्मान हादी की हत्या के बाद से हालात बिगड़े हैं। वहां लगातार हिंदुओं पर हमले हो रहे हैं। भारत ने हिंदुओं पर हो रहे हमले पर चिंता जताई और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

दो दिन पहले दीपू चंद्र दास नाम के एक हिंदू युवक की हत्या कर दी गई थी और उसे पेड़ से लटका कर जला दिया गया था। रविवार को एक रिक्शा चालक हिंदू युवक के हाथ में कलावा बंधा देख कर उसके ऊपर हमला किया गया। पुलिस के सामने उसे बुरी तरह से पीटा गया। भारत ने दीपू दास की ‘बर्बर हत्या’ की निंदा की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा है ‘हमारे अधिकारी बांग्लादेश के अधिकारियों के संपर्क में हैं। हमने अल्पसंख्यकों (हिंदुओं) पर हो रहे हमले को लेकर अपनी चिंता मजबूती के साथ उनके सामने रखी है। हमने यह भी अपील की है कि दीपू दास की बर्बर हत्या में शामिल लोगों पर जल्दी से जल्दी कार्रवाई हो’।

गौरतलब है कि बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा के विरोध में नई दिल्ली में एक प्रदर्शन हुआ, जिसे लेकर ढाका की मीडिया ने रिपोर्ट किया कि बांग्लादेश के राजनयिकों की जान को खतरा है। भारत ने रविवार को इन खबरों को खारिज किया। विदेश मंत्रालय ने इन खबरों को गुमराह करने वाला और प्रोपेगेंडा बताया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि असल में दीपू दास की हत्या के बाद 20 से 25 लोगों का एक समूह ने नई दिल्ली में बांग्लादेश के उच्चायोग के पास प्रदर्शन किया था।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo