जीना चाहते हैं इसलिए बीजेपी चाहते हैं

Categorized as समाचार

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल दौरे में शनिवार को यह नारा दिया। मतुआ समाज की बहुलता वाले ताहेरपुर में एक रैली को वर्चुअल तरीके से संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने बांग्ला भाषा में कहा ‘बाचते चाई, ताई बीजेपी चाई’। इसका मतलब है कि जीना चाहते हैं इसलिए बीजेपी चाहते हैं। इस तरह प्रधानमंत्री मोदी ने अगले साल अप्रैल में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के चुनाव अभियान का आगाज कर दिया।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी दो दिन के बंगाल और असम दौरे पर हैं। पहले दिन उनको ताहेरपुर में रैली को संबोधित करना था। लेकिन खराब मौसम की वजह से उनका हेलीकॉप्टर नहीं उतर सका। इसके बाद उन्होंने कोलकाता हवाईअड्डे पर लौट कर रैली को वर्चुअल तरीके से संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘इस बार मौसम ने कठिनाइयां पैदा की हैं। इसके कारण मैं कार्यक्रम स्थल तक नहीं पहुंच सका। मैं वैसा नहीं हूं कि मौसम की परेशानी को भी राजनीति के रंग में रंग दूं। मैं वादा करता हूं कि फिर आऊंगा। आपके दर्शन करूंगा। बार बार आऊंगा’।

मोदी ने अपने भाषण में कहा, “बंगाल और बंगाली भाषा ने भारत के इतिहास और संस्कृति को लगातार समृद्ध किया है। ‘वंदे मातरम’ ऐसी ही एक रचना है। पूरा देश ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ मना रहा है, जिस पर संसद में भी चर्चा हुई। इस धरती ने देश को बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय जैसा ऋषि दिया है। बंकिम बाबू ने गुलाम भारत में वंदे मातरम के जरिए देश को नई चेतना दी”। उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल में घुसपैठियों को तृणमूल कांग्रेस का संरक्षण प्राप्त है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘आज देश को तेज रफ्तार में विकास की जरूरत है। बिहार ने एक बार फिर एनडीए सरकार को विकास के लिए भारी जनादेश दिया है। बिहार चुनाव परिणामों ने बंगाल में भाजपा की जीत के द्वार खोल दिए हैं’। उन्होंने कहा, ‘बिहार ने एक स्वर में जंगलराज के शासन को नकार दिया है। 20 साल बाद भी बिहार की जनता ने भाजपा और एनडीए को पहले से अधिक सीटें दी हैं। अब हमें पश्चिम बंगाल को ‘महाजंगलराज’ से मुक्ति दिलानी है’।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo