तृणमूल सांसदों ने रात भर दिया धरना

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। संसद भवन की सीढ़ियों पर तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने गुरुवार की पूरी रात धरना दिया। कड़ाके की ठंड में शुक्रवार की सुबह तक सांसद वहां बैठे रहे। तृणमूल की सभी महिला सांसद भी इसमें शामिल हुईं। ममता बनर्जी की पार्टी ने मनरेगा कानून की जगह विकसित भारत जी राम जी बिल लाने को महात्मा गांधी का अपमान बताया और गांधीवादी तरीके से इसके खिलाफ 12 घंटे का धरना दिया।

संसद के मकर द्वार के सामने रात भर धरने पर बैठे तृणमूल सांसदों ने कई बार ‘हम होंगे कामयाब’ गाना भी गाया। राज्यसभा सांसद सागरिका घोष हर दो घंटे पर धरने की तस्वीरें सोशल मीडिया में अपलोड करती रहीं। उन्होंने कहा कि मनरेगा का नाम बदल कर सरकार ने महात्मा गांधी का अपमान किया है। तृणमूल सांसद डोला सेन ने कहा, ‘मनरेगा के जरिए गरीब, पिछड़े लोगों को रोजगार दिया गया था। सत्ता पक्ष में बैठे लोगों, बीजेपी वालों को स्वतंत्रता सेनानियों, महात्मा गांधी के लिए कोई इज्जत नहीं है’। उन्होंने कहा कि 18 दिसंबर को महात्मा गांधी को एक बार फिर मारा गया।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo