दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा प्रदूषण, एक्यूआई 400 के करीब

Categorized as समाचार

दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग (आईएमडी) की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार आने वाले सात दिनों तक न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के आसपास रहेगा, जबकि सुबह-शाम की ठंडी हवाएं सर्दी के एहसास को और तेज कर रही हैं। 

बारिश की संभावना फिलहाल नहीं है और मौसम पूरी तरह ‘फॉग’ यानी कोहरे की स्थिति के साथ बना रहेगा। सर्दी के साथ-साथ हवा की गुणवत्ता तेजी से बिगड़ती जा रही है। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के बड़े हिस्सों में एयर क्वालिटी इंडेक्स बेहद खराब स्थिति में पहुंच गया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की मॉनिटरिंग के मुताबिक दिल्ली के कई स्टेशनों पर एक्यूआई ‘गंभीर’ स्तर यानी 350 से 400 के बीच रिकॉर्ड किया गया। अलिपुर (355), आनंद विहार (359), अशोक विहार (363), बवाना (403), बुराड़ी (376) और करणी सिंह शूटिंग रेंज (342) जैसे कई इलाकों में हवा की स्थिति बेहद खराब है।

Also Read : जानी का ‘अप्सरा 2’ गाना रिलीज

इसी तरह एनसीआर के गाजियाबाद और नोएडा में भी हालात चिंताजनक बने हुए हैं। गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक्यूआई 271, लोनी में 336, संजय नगर में 269 और वसुंधरा में 368 दर्ज किया गया। वसुंधरा और लोनी जैसे इलाकों में प्रदूषण बेहद गंभीर श्रेणी में बना हुआ है, जो सांस एवं दिल से जुड़ी बीमारियों के लिए बड़ा खतरा है।

नोएडा में भी स्थिति बेहतर नहीं है। सेक्टर-125 में एक्यूआई 328, सेक्टर-62 में 323, सेक्टर-1 में 326 और सेक्टर-116 में 333 तक पहुंच गया। हेल्थ इम्पैक्ट अलर्ट के अनुसार, यह वायु गुणवत्ता लंबे समय तक संपर्क में रहने पर फेफड़ों और सांस संबंधी बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ा सकती है, खासकर बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा-पीड़ित लोगों के लिए।

मौसम विभाग के मुताबिक परेशानी इसलिए बढ़ रही है कि तापमान गिरने से हवा भारी हो रही है। हवा की गति धीमी है, प्रदूषक सतह पर जमा रहते हैं। कोहरे और स्मॉग का मिश्रण धुंध को और घना करता है। निर्माण कार्य और वाहन उत्सर्जन बड़े कारण बनकर सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सुबह-शाम बाहर कम निकलने, मास्क का इस्तेमाल करने और प्रदूषण में सीधे संपर्क से बचने की सलाह दी है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

बिहार में अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा, गिरिराज सिंह ने दिया ये बड़ा बयान

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले से प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई। अटकलों का दौर तेज हो गया है कि जब नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद बन जाएंगे तो बिहार की कमान कौन संभालेगा। इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि किसी को चिंता करने की जरूरत…

हम साथ होते तो नीतीश कुमार को यह दिन नहीं देखना पड़ता: तेजस्वी यादव

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने वाले फैसले से प्रदेश की राजनीति ने अचानक से करवट ली है। सत्ता पक्ष जहां नीतीश कुमार के फैसले की सराहना कर रहा है, तो वहीं विपक्ष का दावा है कि नीतीश कुमार पर भाजपा ने राज्यसभा जाने के लिए दबाव बनाया।  राजद नेता तेजस्वी यादव ने…

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की सूची

March 5, 2026

राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने अलग-अलग राज्यों से कई वरिष्ठ नेताओं को मैदान में उतारा है। कांग्रेस की ओर से तेलंगाना से अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी, छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम, हरियाणा से करमवीर सिंह बौद्ध, तमिलनाडु से क्रिस्टोफर तिलक और…

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों पर फूटा जदयू कार्यकर्ताओं का गुस्सा

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों के बाद जदयू पार्टी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला है। गुरुवार को पटना में बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास के बाहर इकट्ठा हुए और उनके समर्थन में नारे लगाए।  समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में जदयू के…

राज्यसभा जाएंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अटकलों को समाप्त करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि वे राज्यसभा का सदस्य बनना चाहते हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि नई बिहार सरकार को उनका पूर्व सहयोग और मार्गदर्शन रहेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “पिछले दो दशक से भी…

logo