परमाणु परीक्षण कर रहा है पाक

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पूरी दुनिया को चौंकाया है। उन्होंने दावा किया है कि पाकिस्तान परमाणु परीक्षण कर रहा है। ट्रंप का कहना है कि पाकिस्तान यह परीक्षण चोरी छिपे कर रहा है। उनके इस दावे से दुनिया भर की सुरक्षा एजेंसियों और साथ साथ परमाणु अप्रसार के लिए काम करने वाली एजेंसियों की चिंता बढ़ी है। गौरतलब है कि पाकिस्तान ने 1998 के बाद से परमाणु परीक्षण नहीं किया है। अगर वह परमाणु परीक्षण करता पाया जाता है तो उसके ऊपर मुसीबत टूट पड़ेगी। तमाम एजेंसियां और वैश्विक वित्तीय संस्थाएं उसके ऊपर पाबंदी लगाएंगी।

राष्ट्रपति ट्रंप ने रविवार को सीबीएस न्यूज को दिए इंटरव्यू में पाकिस्तान के परमाणु परीक्षण का दावा किया। हालांकि उनके इस दावे की पुष्टि किसी भी स्रोत से नहीं  हो पाई है। इतना ही नहीं ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध को रोकने में बड़ी भूमिका निभाई थी। ट्रंप ने कहा, ‘भारत और पाकिस्तान परमाणु युद्ध की कगार पर थे। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री खड़े होकर बोले थेअगर मैं बीच में नहीं आता तो लाखों लोग मारे जाते

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि उनकी दखल के बाद ही हालात शांत हुए और दोनों देशों के बीच लड़ाई नहीं बढ़ी। हालांकि इससे पहले वे लगभग 70 बार यह दावा कर चुके हैं। पिछले दिनों जब वे एशिया के दौरे पर थे तब उन्होंने दक्षिण कोरिया में दावा किया था कि उन्होंने दोनों देशों पर ढाई सौ फीसदी टैरिफ लगाने की धमकी दी थी। इसके दो दिन बाद दोनों ने फोन किया और सीजफायर पर सहमति जता दी।

बहरहाल, ट्रंप ने पाकिस्तान के परमाणु परीक्षण का दावा करते हुए यह भी कहा कि अमेरिका को फिर से परमाणु परीक्षण शुरू करने की जरूरत है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका के पास इतने परमाणु हथियार हैं कि दुनिया को डेढ़ सौ बार नष्ट किया जा सकता है, लेकिन रूस और चीन की गतिविधियों के चलते टेस्ट करना जरूरी है। इसी क्रम में जब ट्रंप से पूछा गया कि उत्तर कोरिया के अलावा कोई भी परमाणु परीक्षण नहीं कर रहा तो अमेरिका क्यों कर रहा है? इस पर उन्होंने कहा कि रूस, पाकिस्तान और चीन भी गुप्त परीक्षण कर रहे हैं, बस दुनिया को पता नहीं चलता। ट्रंप ने इस इंटरव्यू से पहले ही रक्षा मंत्रालय को परमाणु हथियारों का तुरंत परीक्षण शुरू करने का आदेश दे दिया था।

राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने इंटरव्यू में चीन को चेतावनी दी कि अगर उसने ताइवान पर हमला किया, तो उसे गंभीर नतीजे भुगतने होंगे। चीन के राष्ट्रपति शी जिनफिंग की ओर इशारा करते हुए ट्रंप ने कहा, ‘अगर ताइवान पर हमला हुआ तो व जानते हैं कि इसका जवाब क्या होगा। उन्होंने हमारी मुलाकात में इस पर बात नहीं की, क्योंकि वह नतीजे जानते हैंअमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया है कि जिनफिंग ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि जब तक ट्रंप राष्ट्रपति हैं, तब तक चीन ताइवान को अपने नियंत्रण में लेने की कोई सैन्य कार्रवाई नहीं करेगा।


Previous News Next News

More News

बिहार में अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा, गिरिराज सिंह ने दिया ये बड़ा बयान

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले से प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई। अटकलों का दौर तेज हो गया है कि जब नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद बन जाएंगे तो बिहार की कमान कौन संभालेगा। इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि किसी को चिंता करने की जरूरत…

हम साथ होते तो नीतीश कुमार को यह दिन नहीं देखना पड़ता: तेजस्वी यादव

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने वाले फैसले से प्रदेश की राजनीति ने अचानक से करवट ली है। सत्ता पक्ष जहां नीतीश कुमार के फैसले की सराहना कर रहा है, तो वहीं विपक्ष का दावा है कि नीतीश कुमार पर भाजपा ने राज्यसभा जाने के लिए दबाव बनाया।  राजद नेता तेजस्वी यादव ने…

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की सूची

March 5, 2026

राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने अलग-अलग राज्यों से कई वरिष्ठ नेताओं को मैदान में उतारा है। कांग्रेस की ओर से तेलंगाना से अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी, छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम, हरियाणा से करमवीर सिंह बौद्ध, तमिलनाडु से क्रिस्टोफर तिलक और…

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों पर फूटा जदयू कार्यकर्ताओं का गुस्सा

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों के बाद जदयू पार्टी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला है। गुरुवार को पटना में बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास के बाहर इकट्ठा हुए और उनके समर्थन में नारे लगाए।  समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में जदयू के…

राज्यसभा जाएंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अटकलों को समाप्त करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि वे राज्यसभा का सदस्य बनना चाहते हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि नई बिहार सरकार को उनका पूर्व सहयोग और मार्गदर्शन रहेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “पिछले दो दशक से भी…

logo