दिल्ली में प्रदूषण बढ़ा, मरीज भी बढ़े

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। दिवाली के बाद एक दिन दिल्ली की वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार हुआ लेकिन उसके बाद लगातार हवा की गुणवत्ता खराब होती जा रही है। शनिवार को कई जगहों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआई चार सौ से ऊपर पहुंच गया। दिवाली के बाद सरकारी आंकड़ों में एक्यूआई चार सौ से नीचे बताया जाता रहा। हालांकि मौसम और प्रदूषण का हाल बताने वाली निजी एजेंसियों के मुताबिक एक्यूआई बहुत ज्यादा था।

बहरहाल, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड यानी सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक शनिवार को पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार में एक्यूआई का स्तर 412 दर्ज किया गया, जिससे प्रदूषण ‘गंभीर श्रेणी’ में पहुंच गया। कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता खराब हुई, जिससे सड़कों पर पार्टिकुलेट मैटर के उच्च स्तर से निपटने के लिए पानी का छिड़काव किया गया। बताया गया है कि 29 अक्टूबर को कृत्रिम बारिश कराई जा सकती है।

इस बीच अस्पतालों में सांस के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। दिवाली के बाद सिर्फ दो दिन के भीतर सांस लेने में कठिनाई, अस्थमा के दौरे और एलर्जिक ब्रोंकाइटिस के रोगियों में करीब 30 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है। इसे देखते हुए डॉक्टरों ने मास्क लगाने की सलाह दी है। इस बीच मौसम विभाग ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनता नजर आ रहा है। 27 अक्टूबर को इसके चक्रवात में तब्दील होने की संभावना है। इससे बनने वाले बतूफान का नाम मोन्था रखा जा सकता है, जो थाईलैंड ने दिया है। इससे आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु, ओडिशा और तेलंगाना में भारी बारिश हो सकती है।


Previous News Next News

More News

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों पर फूटा जदयू कार्यकर्ताओं का गुस्सा

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों के बाद जदयू पार्टी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला है। गुरुवार को पटना में बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास के बाहर इकट्ठा हुए और उनके समर्थन में नारे लगाए।  समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में जदयू के…

राज्यसभा जाएंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अटकलों को समाप्त करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि वे राज्यसभा का सदस्य बनना चाहते हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि नई बिहार सरकार को उनका पूर्व सहयोग और मार्गदर्शन रहेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “पिछले दो दशक से भी…

यूजीसी का असर दिखा तो इस पर चर्चा होगी

March 4, 2026

केंद्र सरकार की ओर से यूजीसी की नई नियमावली जारी होने के बाद उत्तर भारत में पहला चुनाव झारखंड के शहरी निकायों का था और बिहार में पटना यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन का था। दोनों जगह भारतीय जनता पार्टी को करारी हार मिली है। पहली बार ऐसा हुआ कि झारखंड में भाजपा शहरों में हारी है।…

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

logo