कांग्रेस को संभालने बिहार पहुंचे अविनाश पांडे

Categorized as समाचार

पटना। कांग्रेस के टिकट बंटवारे में पैसे के लेन देन और पार्टी के अंदर चल रहे विवाद के बीच कांग्रेस ने पार्टी के महासचिव और उत्तर प्रदेश के प्रभारी अविनाश पांडे को बिहार भेजा है। वे समन्वय का काम देखेंगे। राहुल गांधी का बिहार दौरा शुरू होने से पहले अविनाश पांडे पटना पहुंचे हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू विफल रहे हैं। क्योंकि कांग्रेस को इस बार भी कमजोर सीटें मिलीं, उसकी 10 सीटों पर दोस्ताना मुकाबला हो गया और उसे अपनी दो सीटिंग सीटें गंवानी पड़ीं।

अविनाश पांडे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में अपनी जिम्मेदारी की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था कि वे विधानसभा चुनावों के लिए संगठनात्मक समन्वय और रणनीति निर्माण की जिम्मेदारी संभालेंगे। उन्होंने लिखा, ‘यह केवल एक चुनाव नहीं, बल्कि बिहार की दिशा और दशा तय करने वाला निर्णायक अवसर है। एनडीए सरकार ने राज्य को बेरोजगारी, पलायन और विकासहीनता की ओर धकेला है। अब जनता परिवर्तन के लिए तैयार है। राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस एक बार फिर जनआकांक्षाओं का केंद्र बनकर उभर रही है’।

पटना में शनिवार को कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम में कांग्रेस महासचिव अविनाश पांडे ने कहा कि, आने वाले दिनों में और उप मुख्यमंत्रियों के नाम की घोषणा होगी और कांग्रेस पार्टी का भी उप मुख्यमंत्री बनेगा। उन्होंने कहा, ‘चुनाव की रणनीति समय समय पर बदलती रहती है। जब सभी पार्टी आपस में मिलकर फैसला करते हैं तो फ्रेंडली फाइट भी एक क्लैरिटी होती है’। पांडे ने कहा, 95 फीसदी सीटों से ज्यादा पर एकमत से उम्मीदवार दिए गए। सिर्फ पांच फीसदी सीटों पर यह समझौता करके कि जिसमें बेहतर ताकत होगी, वह चुनाव लड़ सकता है, उसमें कोई बुराई नहीं है। अभी चुनाव में समय बाकी है तो हो सकता है कि कुछ सकारात्मक बदलाव भी हो जाए’।


Previous News Next News

More News

लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, लगातार आठवें दिन नहीं चल सका प्रश्नकाल

July 30, 2026

लोकसभा में बृहस्पतिवार को विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस समेत विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण प्रश्नकाल लगातार आठवें दिन नहीं चल सका और कार्यवाही शुरू होने के कुछ मिनट के भीतर दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई। कांग्रेस सदस्यों को बुधवार को सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण के दौरान पैदा…

भारत से लगे नेपाल के इलाकों में चौथे दिन भी कर्फ्यू जारी

July 30, 2026

नेपाल के कोशी प्रांत में भारत की सीमा से लगे सुनसरी जिले के कई हिस्सों में सांप्रदायिक हिंसा के बाद बृहस्पतिवार को लगातार चौथे दिन अनिश्चितकालीन कर्फ्यू जारी रहा। इस हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। सुनसरी के सहायक मुख्य जिला अधिकारी पोषण लामिछाने ने…

राजस्थान: आठ जिलों में स्थाई लोक अदालतों के गठन को मंजूरी

July 30, 2026

राजस्थान सरकार ने आठ जिलों में स्थाई लोक अदालतों के गठन को मंजूरी दी है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इन स्थाई लोक अदालतों के गठन के प्रस्ताव को अनुमोदित किया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्णय के तहत फलौदी, डीडवाना-कुचामन, खैरथल-तिजारा, ब्यावर, बाड़मेर,…

पंजाब में ‘प्रश्नपत्र लीक’ के विरोध में दिल्ली भाजपा का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

July 30, 2026

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली ईकाई ने बृहस्पतिवार को मंडी हाउस के निकट आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर पंजाब में कथित प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं को लेकर राज्य के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी फिरोजशाह…

गृह मंत्री संसद में आने से क्यों डर रहे हैं, ‘अपराधबोध’ नजर आता है : राहुल

July 30, 2026

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर बीते 20 जुलाई को बलप्रयोग किए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को गृह मंत्री अमित शाह पर एक बार फिर निशाना साधा और सवाल किया कि वह संसद में आने से तथा इस मामले पर सफाई देने से क्यों डरे हुए हैं। लोकसभा में…

logo