अडानी और सरकार पर कांग्रेस का हमला

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। अमेरिकी मीडिया समूह में अडानी समूह में भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी के भारी भरकम निवेश की खबर आने के बाद कांग्रेस ने सरकार और अडानी समूह पर बड़ा हमला बोला है। कांग्रेस के महासचिव और संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस ने अमेरिकी अखबार ‘द वॉशिंगटन पोस्ट’ की ओर से लगाए गए आरोपों की लोक लेखा समिति यानी पीएसी से जांच की मांग की है।

अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट पर जयराम रमेश ने शनिवार को आरोप लगाया कि अडानी समूह को फायदा पहुंचाने के लिए सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग किया गया। उन्होंने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स विभाग को इस्तेमाल करके दूसरी निजी कंपनियों पर दबाव डाला गया। उन्हें मजबूर किया गया कि वे अपनी संपत्ति अडानी समूह को सस्ते में बेच दें। रमेश ने यह भी आरोप लगाया कि हवाईअड्डे, बंदरगाह जैसी जरूरी चीजें सिर्फ अडानी समूह को फायदा पहुंचाने के लिए बेची गईं। इसमें धांधली हुई।

कांग्रेस महासचिव ने एक और गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भारत की कूटनीति का इस्तेमाल करके पड़ोसी देशों में अडानी को ठेके दिलवाए गए। उन्होंने बांग्लादेश और श्रीलंका का जिक्र किया। रमेश ने कहा कि अडानी समूह ने फर्जी कंपनियों के जरिए महंगा कोयला आयात किया। यह धनशोधन का नेटवर्क था। इससे गुजरात के अडानी पावर प्लांट से बिजली की कीमतें बढ़ गईं। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र में चुनाव से पहले अडानी को ऊंची कीमतों पर बिजली आपूर्ति के ठेके दिए गए। और हाल ही में बिहार में, जहां चुनाव होने वाले हैं, एक पावर प्लांट के लिए जमीन सिर्फ एक रुपए प्रति एकड़ की दर से आवंटित कर दी गई।


Previous News Next News

More News

लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, लगातार आठवें दिन नहीं चल सका प्रश्नकाल

July 30, 2026

लोकसभा में बृहस्पतिवार को विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस समेत विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण प्रश्नकाल लगातार आठवें दिन नहीं चल सका और कार्यवाही शुरू होने के कुछ मिनट के भीतर दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई। कांग्रेस सदस्यों को बुधवार को सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण के दौरान पैदा…

भारत से लगे नेपाल के इलाकों में चौथे दिन भी कर्फ्यू जारी

July 30, 2026

नेपाल के कोशी प्रांत में भारत की सीमा से लगे सुनसरी जिले के कई हिस्सों में सांप्रदायिक हिंसा के बाद बृहस्पतिवार को लगातार चौथे दिन अनिश्चितकालीन कर्फ्यू जारी रहा। इस हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। सुनसरी के सहायक मुख्य जिला अधिकारी पोषण लामिछाने ने…

राजस्थान: आठ जिलों में स्थाई लोक अदालतों के गठन को मंजूरी

July 30, 2026

राजस्थान सरकार ने आठ जिलों में स्थाई लोक अदालतों के गठन को मंजूरी दी है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इन स्थाई लोक अदालतों के गठन के प्रस्ताव को अनुमोदित किया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्णय के तहत फलौदी, डीडवाना-कुचामन, खैरथल-तिजारा, ब्यावर, बाड़मेर,…

पंजाब में ‘प्रश्नपत्र लीक’ के विरोध में दिल्ली भाजपा का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

July 30, 2026

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली ईकाई ने बृहस्पतिवार को मंडी हाउस के निकट आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर पंजाब में कथित प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं को लेकर राज्य के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी फिरोजशाह…

गृह मंत्री संसद में आने से क्यों डर रहे हैं, ‘अपराधबोध’ नजर आता है : राहुल

July 30, 2026

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर बीते 20 जुलाई को बलप्रयोग किए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को गृह मंत्री अमित शाह पर एक बार फिर निशाना साधा और सवाल किया कि वह संसद में आने से तथा इस मामले पर सफाई देने से क्यों डरे हुए हैं। लोकसभा में…

logo