सिडनी में ‘रो-को’ का जलवा, अटूट साझेदारी के साथ भारत को दिलाई 9 विकेट से जीत

Categorized as समाचार

रोहित शर्मा और विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले को 9 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ तीन मुकाबलों की सीरीज 2-1 पर समाप्त हुई। 

एडिलेड ओवल में 73 रन की पारी खेलने वाले रोहित शर्मा ने अगले मुकाबले में 121 रन की नाबाद पारी खेलकर फॉर्म में शानदार वापसी की है। दूसरी ओर, सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में ‘शून्य’ पर आउट होने वाले विराट कोहली ने इस मैदान पर 74 रन की नाबाद पारी खेली।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 46.4 ओवरों में महज 236 रन पर सिमट गई। इस टीम के लिए कप्तान मिचेल मार्श (41) और ट्रेविस हेड (29) ने पहले विकेट के लिए 61 रन जोडे़, जबकि मैथ्यू शॉर्ट 30 रन बनाकर आउट हुए।

ऑस्ट्रेलियाई टीम 124 के स्कोर तक अपने 3 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से मैट रेनेशॉ ने एलेक्स कैरी के साथ चौथे विकेट के लिए 67 गेंदों में 59 रन की पारी खेली।

रेनेशॉ 58 गेंदों में 56 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इस पारी में 2 चौके शामिल रहे, जबकि कैरी ने 37 गेंदों में 24 रन बनाए। इनके अलावा, कूपर कोनोली ने 23 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

Also Read : रोहित शर्मा की सेंचुरी, अर्धशतक लगाकर फॉर्म में लौटे कोहली

भारत की तरफ से हर्षित राणा ने 39 रन देकर 4 शिकार किए, जबकि वाशिंगटन सुंदर ने 2 सफलताएं हासिल कीं।

इसके जवाब में शुभमन गिल और रोहित शर्मा की सलामी जोड़ी ने 10.2 ओवरों में 69 रन की साझेदारी की। गिल 26 गेंदों में एक छक्के और 2 चौकों की मदद से 24 रन बनाकर आउट हुए।

यहां से रोहित शर्मा ने विराट कोहली के साथ मिलकर मोर्चा संभाला। इन दोनों बल्लेबाजों ने 169 गेंदों में 168 रन की अटूट साझेदारी करते हुए भारत को महज 38.3 ओवरों में जीत दिलाई।

रोहित 125 गेंदों में 121 रन बनाकर नाबाद रहे। उनकी इस पारी में 3 छक्के और 13 चौके शामिल रहे। वहीं, कोहली ने 81 गेंदों में 7 चौकों के साथ 74 रन बनाए। विपक्षी खेमे से जोश हेजलवुड एकमात्र सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 6 ओवरों में 23 रन देकर एक विकेट निकाला।

ऑस्ट्रेलियाई टीम सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले अपने नाम कर चुकी थी। पर्थ में खेला गया सीरीज का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया ने डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया था, जिसके बाद एडिलेड मे खेले गए दूसरे मुकाबले को 2 विकेट से जीता।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों पर फूटा जदयू कार्यकर्ताओं का गुस्सा

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों के बाद जदयू पार्टी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला है। गुरुवार को पटना में बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास के बाहर इकट्ठा हुए और उनके समर्थन में नारे लगाए।  समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में जदयू के…

राज्यसभा जाएंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अटकलों को समाप्त करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि वे राज्यसभा का सदस्य बनना चाहते हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि नई बिहार सरकार को उनका पूर्व सहयोग और मार्गदर्शन रहेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “पिछले दो दशक से भी…

यूजीसी का असर दिखा तो इस पर चर्चा होगी

March 4, 2026

केंद्र सरकार की ओर से यूजीसी की नई नियमावली जारी होने के बाद उत्तर भारत में पहला चुनाव झारखंड के शहरी निकायों का था और बिहार में पटना यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन का था। दोनों जगह भारतीय जनता पार्टी को करारी हार मिली है। पहली बार ऐसा हुआ कि झारखंड में भाजपा शहरों में हारी है।…

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

logo