भारत-अमेरिका संधि बहुत जल्द

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच व्यापार संधि पर बहुत जल्द मुहर लगेगी। दोनों देशों के वार्ताकारों के बीच बातचीत अंतिम दौर में है। गुरुवार को वार्ताकारों ने वर्चुअल मीटिंग की। बताया जा रहा है कि व्यापार संधि को अंतिम रूप देने के लिए जल्दी ही अमेरिकी टीम भारत आ सकती है। जानकार अधिकारियों का कहना है कि दोनों देशों के बीच व्यापार संधि का मसौदा तैयार करने की कवायद शुरू हो गई है। अधिकारियों ने बताया है कि वार्ता में कोई भी नया मुद्दा बाधा नहीं बन रहा है। माना जा रहा है कि अगले साल के शुरू में समझौते पर दस्तखत हो सकता है।

इस बीच बर्लिन डायलॉग में हिस्सा लेने जर्मनी गए उद्योग और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत की अमेरिका से वार्ता हो रही है और भारत एक निष्पक्ष व न्यायसंगत संधि पर दस्तखत करेगा। गोयल ने जर्मनी में कहा, ‘हम जल्दबाजी में संधि नहीं करते हैं और हमारे सिर पर बंदूक लगा कर कोई हमसे निर्धारित समय सीमा में संधि नहीं करा सकता है’। बर्लिन डायलॉग में उन्होंने कहा कि भारत यूरोपीय संघ और अमेरिका सहित कई देशों और क्षेत्रों के साथ व्यापार संधि पर बातचीत कर रहा है।

हालांकि भारत में एक अधिकारी ने कहा कि दोनों देश समझौते की डेडलाइन को लेकर काफी गंभीर हैं और उसके हिसाब से वार्ता आगे बढ़ रही है। बहरहाल, पीयूष गोयल ने जर्मनी में कहा कि किसी भी व्यापार संधि को दीर्घावधि के नजरिए से देखा जाना चाहिए। उन्होंने अमेरिका की ओर से लगाए गए टैरिफ का जिक्र किए बगैर कहा कि भारत ऊंचे टैरिफ से निपटने के लिए नए बाजार की तलाश कर रहा है। अपनी शर्तों पर संधि करने के सवाल पर गोयल कहा कि व्यापार संधि हमेशा लंबे समय के नजरिए से की जाती है। यह सिर्फ टैरिफ या सामान और सेवा तक पहुंच के बारे में नहीं है, यह भरोसे और रिश्ते के बारे में भी है।

गौरतलब है कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार संधि के लिए कई दौर की वार्ता हुई है। लेकिन कृषि और डेयरी सेक्टर को अमेरिकी उत्पादों के लिए खोलने के सवाल गतिरोध बना हुआ है। भारत इसके लिए तैयार नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई बार कह चुके हैं कि भारत अपने किसानों और पशुपालकों के हितों से समझौता नहीं करेगा। जर्मनी में पीयूष गोयल ने भी कहा कि भारत हमेशा राष्ट्रीय हित के आधार पर ही फैसले करता है।

बहरहाल, पीयूष गोयल ने रूस से तेल खरीदने के कारण भारत पर अमेरिका की ओर से लगाए गए टैरिफ का हवाला देते हुए कहा, ‘मैं आज के अखबार में पढ़ रहा था, जर्मनी तेल पर अमेरिकी पाबंदी से छूट मांग रहा है। ब्रिटेन ने पहले ही अमेरिका से तेल खरीदने की छूट ले ली है या शायद उसे मिल भी गई है तो फिर सिर्फ भारत को ही क्यों चुना जा रहा है’। गौरतलब है कि ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने के कारण भारत पर 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाया है। अब अमेरिका ने रूस के दो सबसे बड़े कच्चे तेल उत्पादकों, रोसनेफ्ट और लुकोइल पर पाबंदी लगा दी है। इसके बाद भारत की कंपनियां तेल खरीद घटा रही हैं।


Previous News Next News

More News

केरल: मुख्यमंत्री सतीशन ने बजट पर चर्चा को लेकर बुलाई बैठक

June 13, 2026

केरल के राजनीतिक गलियारों में मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री वीडी सतीशन की हाल के दिनों में सार्वजनिक रूप से कम उपस्थिति को लेकर अटकलों का दौर जारी है। इस दौरान सभी की निगाहें उनके आगामी पहले राज्य बजट पर टिकी हैं, जिसे 19 जून को पेश किया जाना है। यह बजट नई सरकार की दिशा…

नवाचार व अनुसंधान को राष्ट्र निर्माण से जोड़ें युवा वैज्ञानिक : सीएम योगी

June 13, 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवा वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और तकनीकी विशेषज्ञों से नवाचार व अनुसंधान को राष्ट्र निर्माण तथा जनकल्याण से जोड़ने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि भारत के पास विज्ञान, कृषि, चिकित्सा, उद्यम, आयुर्वेद और पारंपरिक ज्ञान के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। शनिवार को विज्ञान भारती के सातवें राष्ट्रीय अधिवेशन के उद्घाटन…

सुमित रॉय की तलाश में अभिषेक बनर्जी के आवास पर छापेमारी

June 13, 2026

पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर से एक टीम ने तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी के आवास पर शनिवार तड़के उनके कार्यकारी सहायक सुमित रॉय की तलाश में तलाशी ली। पश्चिम मिदनापुर के सालबोनी पुलिस स्टेशन से एक पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के जवानों के साथ एक टीम…

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

June 13, 2026

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक अंतरिम समझौता होगा, जिसे लागू करने के बाद ही दोनों देश परमाणु कार्यक्रम पर औपचारिक बातचीत शुरू करेंगे। समाचार एजेंसी तस्नीम की रिपोर्ट के अनुसार, अराघची ने…

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत

June 13, 2026

एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत तक का लाभ दिया और कारोबार के अंत में अपने ऑफरिंग प्राइस 135 डॉलर से 19 प्रतिशत ऊपर बंद हुए।  कारोबार के अंत में शेयर 160.95 डॉलर पर…

logo