नेशनल कॉन्फ्रेंस ने राज्यसभा की तीन सीटें जीतीं

Categorized as समाचार

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर की चार राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस ने तीन सीटें जीत ली हैं। दो विधायक कम होने के बावजूद भाजपा ने भी एक सीट जीत ली है। माना जा रहा है कि भाजपा के पक्ष में क्रॉस वोटिंग हुई है, जिसकी वजह से उसके उम्मीदवार सत शर्मा चुनाव जीते हैं। नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार चौधरी मोहम्मद रमजान, सज्जाद किचलू और शमी ओबेरॉय जीते हैं।

इसके पहले शुक्रवार की सुबह विधानसभा परिसर में वोटिंग हुई। गौरतलब है कि राज्य की 90 में से दो सीटें खाली हैं, जिन पर उपचुनाव हो रहा है। 88 विधायकों में से 86 ने मतदान किया। एक वोट डाक मतपत्र के माध्यम से डाला गया। अक्टूबर 2018 में राज्य की विधानसभा भंग कर दी गई थी। विधानसभा नहीं होने की वजह से राज्यसभा के चुनाव नहीं हो पा रहे थे। ये चारों सीटें फरवरी 2021 में खाली हुई थीं, जब पूर्व सांसदों का कार्यकाल पूरा हो गया था।

बहरहाल, शुक्रवार को हुए मतदान में पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और हंदवाड़ा के विधायक सज्जाद लोन ने भाग नहीं लिया। आम आदमी पार्टी के विधायक मेहराज मलिक हिरासत में हैं, उन्होंने डाक मतपत्र के जरिए मतदान किया। नतीजों के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष और राज्य के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि यह नतीजा क्षेत्रीय एकता और जनता के विश्वास की फिर से पुष्टि है। उन्होंने कहा, ‘हमारे विधायकों ने एक स्पष्ट संदेश दिया है, जम्मू कश्मीर की आवाज संसद में जोरदार तरीके से सुनी जाएगी। इस महत्वपूर्ण लड़ाई में हमारे साथ खड़े रहने के लिए हम अपने सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हैं’।


Previous News Next News

More News

लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, लगातार आठवें दिन नहीं चल सका प्रश्नकाल

July 30, 2026

लोकसभा में बृहस्पतिवार को विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस समेत विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण प्रश्नकाल लगातार आठवें दिन नहीं चल सका और कार्यवाही शुरू होने के कुछ मिनट के भीतर दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई। कांग्रेस सदस्यों को बुधवार को सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण के दौरान पैदा…

भारत से लगे नेपाल के इलाकों में चौथे दिन भी कर्फ्यू जारी

July 30, 2026

नेपाल के कोशी प्रांत में भारत की सीमा से लगे सुनसरी जिले के कई हिस्सों में सांप्रदायिक हिंसा के बाद बृहस्पतिवार को लगातार चौथे दिन अनिश्चितकालीन कर्फ्यू जारी रहा। इस हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। सुनसरी के सहायक मुख्य जिला अधिकारी पोषण लामिछाने ने…

राजस्थान: आठ जिलों में स्थाई लोक अदालतों के गठन को मंजूरी

July 30, 2026

राजस्थान सरकार ने आठ जिलों में स्थाई लोक अदालतों के गठन को मंजूरी दी है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इन स्थाई लोक अदालतों के गठन के प्रस्ताव को अनुमोदित किया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्णय के तहत फलौदी, डीडवाना-कुचामन, खैरथल-तिजारा, ब्यावर, बाड़मेर,…

पंजाब में ‘प्रश्नपत्र लीक’ के विरोध में दिल्ली भाजपा का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

July 30, 2026

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली ईकाई ने बृहस्पतिवार को मंडी हाउस के निकट आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर पंजाब में कथित प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं को लेकर राज्य के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी फिरोजशाह…

गृह मंत्री संसद में आने से क्यों डर रहे हैं, ‘अपराधबोध’ नजर आता है : राहुल

July 30, 2026

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर बीते 20 जुलाई को बलप्रयोग किए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को गृह मंत्री अमित शाह पर एक बार फिर निशाना साधा और सवाल किया कि वह संसद में आने से तथा इस मामले पर सफाई देने से क्यों डरे हुए हैं। लोकसभा में…

logo