महागठबंधन पर मोदी का तंज

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को 24 अक्टूबर को बिहार में पहली चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। चुनाव की घोषणा के बाद वे पहली बार बिहार जा रहे हैं। उससे पहले गुरुवार को उन्होंने वर्चुअल तरीके से भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इसमें उन्होंने विपक्ष के महागठबंधन पर तंज किया और इसे लठबंधन करार दिया। प्रधानमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि उन्हें बिहार में जंगल राज लौटने से रोकना है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण और उनके लिए शुरू की गई योजनाओं के बारे में भी बताया।

मोदी ने कहा, ‘हमें बिहार में जंगलराज आने से रोकना है। ये गठबंधन नहीं है लोग इसे लठबंधन कहते हैं। वोटर लिस्ट लेकर घर घर जाइए। लोगों से मिलिए और उन्हें मतदान के लिए प्रेरित कीजिए’। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘यह सारी ताकत 140 करोड़ देशवासियों की है और ये सारी ताकत मतदाता के एक वोट की है। उसी वोट ने आज ऐसी स्थिति पैदा की है कि राम मंदिर बन गया है, ऑपरेशन सिंदूर भी चलाया गया है और देश नक्सलवाद से मुक्ति की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। तो ये है वोट की ताकत’।

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, ‘जंगलराज को हटाकर, आज बिहार की जनता किसी भी हालत में जंगलराज को वापस नहीं आने देना चाहती, तो ये है बिहार के जागरूक नागरिकों की शक्ति। जब स्थिरता होती है, तो विकास तेज होता है। यही बिहार की एनडीए सरकार की ताकत है और इसीलिए बिहार का हर युवा उत्साह से कह रहा है, रफ्तार पकड़ चुका बिहार, फिर से एनडीए सरकार’। उन्होंने राजद पर तंज करते हुए कहा कि उजाले में चोर को चोरी करने में परेशानी होती है। वो लालटेन लेकर चुपके से चोरी करने पहुंचा जाता है, इसलिए बिहार को बचाना बहुत जरूरी है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo