तेजस्वी सीएम दावेदार घोषित

Categorized as समाचार

पटना। कांग्रेस पार्टी ने बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को आखिरकार विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित कर दिया। पटना के मौर्या होटल में गुरुवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने तेजस्वी को मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में गठबंधन की सभी सात पार्टियों के नेता मौजूद थे। कांग्रेस ने विकासशील इंसान पार्टी के नेता मुकेश सहनी को उप मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित किया।

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महागठबंधन की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों नेताओं के नाम का ऐलान किया। उन्होंने कहा, ‘अगर हमारी सरकार बनी तो उप मुख्यमंत्री मुकेश सहनी होंगे। उप मुख्यमंत्री और भी लोग बनाए जाएंगे, जो पिछड़े समुदाय से होंगे’। गहलोत ने महागठबंधन की ओर से सीएम का चेहरा घोषित करने के साथ ही एनडीए से सवाल पूछा। उन्होंने कहा, ‘हमारा नेता तो तेजस्वी यादव हैं। एनडीए बताए कि उनका सीएम फेस कौन होगा। सिर्फ नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे, कहने से नहीं चलेगा’।

नाम के ऐलान के बाद तेजस्वी यादव ने कहा, ‘मुझ पर फिर से भरोसा जताया है। सभी का दिल से धन्यवाद है। सबसे कहना चाहता हूं कि जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरेंगे। 20 साल पुरानी निकम्मी सरकार को उखाड़कर फेंकेंगे’। उप मुख्यमंत्री पद के दावेदार मुकेश सहनी ने कहा कि वे साढ़े तीन साल से इस घोषणा का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उनके आने से अत्यंत पिछड़ा समाज महागठबंधन से जुड़ गया है।

महागठबंधन की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस 50 मिनट चली। इसमें राजद, कांग्रेस, वीआईपी सहित सात दलों के 14 नेता शामिल हुए। इसमें सभी दलों के नेताओं को बोलने मौका दिया गया। सभी ने अपने भाषण में महागठबंधन में एकजुटता की बात कही। इस बीच नाम वापसी के आखिरी दिन कांग्रेस के उम्मीदवार ने प्राणपुर और वारसलीगंज से नामांकन वापस लिया है। वहीं, मधुबनी जिले के बाबूबरही से वीआईपी उम्मीदवार ने नाम वापस लिया है। इन तीनों जगहों पर राजद के उम्मीदवारों से मुकाबला था। बताया गया कि महागठबंधन 28 अक्टूबर को घोषणापत्र जारी करेगा। इसके बाद राहुल गांधी और तेजस्वी यादव बिहार में एक साथ रैली करेंगे।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo