फ्रांस के लूव्र म्यूजियम में चोरी

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। दुनिया भर में मशहूर पेरिस का लूव्र म्यूजियम एक बार फिर चोरों का निशाना बना है। म्यूजियम में रविवार सुबह नौ बजे चोरी की एक बड़ी घटना हुई है, जिसके बाद इसे एक दिन के लिए बंद कर दिया गया है। फ्रांस की संस्कृति मंत्री रशीदा दाती ने बताया कि चोर ज्वेलरी लेकर फरार हो गए हैं। उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘आज सुबह लूव्र म्यूजियम में खुलते ही चोरी हुई’।

खबरों में बताया जा रहा है कि फिल्मी स्टाइल में चोरी हुई है। खबरों रिपोर्ट के मुताबिक, पेशेवर चोर म्यूजियम की दीवार फांदकर अंदर घुसे और डिस्क कटर से खिड़की काट कर सिर्फ सात मिनट में नेपोलियन और महारानी जोसेफिन के नौ बेशकीमती गहने चुरा लिए। चोरी हुए गहनों में 1855 में बना ऐतिहासिक यूजनी क्राउन भी शामिल है, जो हजारों कीमती रत्नों से जड़ा है। इस क्राउन के कुछ हिस्से टूटे हुए पाए गए।

चोरी की घटना के बाद म्यूजियम ने इसे बंद करने का ऐलान किया। फ्रांस के गृह मंत्री लॉरां नुनेज ने इस घटना को बड़ी डकैतियों में से एक करार दिया। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘जांच शुरू हो गई है और चोरी हुई वस्तुओं की एक लिस्ट तैयार की जा रही है’। फ्रांस के गृह मंत्री ने बताया कि चोरों ने बिल्कुल आधुनिक तरीके से वारदात को अंजाम दिया। चोर एक ट्रक पर लगी सीढ़ी लेकर आए, जिसे उन्होंने सीन नदी की ओर म्यूजियम की दीवार से सटाया। इसके बाद डिस्क कटर से खिड़की काटकर वे अंदर दाखिल हुए। पुलिस के अनुसार, चोरों ने एक मालवाहक लिफ्ट का इस्तेमाल किया, जो सीधे उस गैलरी तक जाती थी, जहां नेपोलियन और जोसेफिन का बेशकीमती संग्रह रखा था।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo