पूरा पाकिस्तान ब्रह्मोस की रेंज में है

Categorized as समाचार

लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को सीधी चेतावनी दी है। उन्होंने शनिवार को पाकिस्तान का नाम लिए बगैर कहा कि दुश्मनों को पता है कि उनकी एक एक इंच जमीन भारत के ब्रह्मोस की जद में है। राजनाथ सिंह ने कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है। जीत हमारी आदत है। अब इस आदत को हमें न सिर्फ बनाए रखना है, बल्कि इसे और मजबूत करना है’।

रक्षा मंत्री ने कहा, ‘दुश्मनों को पता चल गया है कि उसकी एक एक इंच जमीन हमारी ब्रह्मोस की जद में है। ऑपरेशन सिंदूर में जो हुआ, वो सिर्फ ट्रेलर था। उस ट्रेलर से ही पाकिस्तान को यह एहसास हो गया कि अगर भारत उसे जन्म दे सकता है तो…आगे मुझे बोलने की जरूरत नहीं है। आप खुद समझदार हैं’। इस कार्यक्रम में राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ की ब्रह्मोस एयरोस्पेस यूनिट से धनतेरस के दिन शनिवार को ब्रह्मोस मिसाइलों की पहली खेप रवाना की।

इससे पहले दोनों ने ब्रह्मोस एयरोस्पेस यूनिट में बूस्टर और वारहेड बिल्डिंग का उद्घाटन किया। राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ ने सुकोई लड़ाकू विमान के जरिए ब्रह्मोस के वर्चुअल हमले को देखा। गौरतलब है कि ब्रह्मोस एयरोस्पेस यूनिट का उद्घाटन पांच महीने पहले 11 मई 2025 को हुआ था। यह यूनिट मिसाइल इंटीग्रेशन, टेस्टिंग और क्वालिटी परीक्षण जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस है। ब्रह्मोस ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के सैन्य बुनियादी ढांचों को तबाह किया था।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo