कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करेगा अहमदाबाद!

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। अब यह लगभग तय हो गया है कि 20 साल के बाद एक बार फिर कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी भारत को मिलने वाली है। 2030 के कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी अहमदाबाद को मिल सकती है। कॉमनवेल्थ गेम्स के कार्यकारी बोर्ड ने 2030 के गेम्स की मेजबानी के लिए अहमदाबाद का नाम प्रस्तावित करने का फैसला किया है। बोर्ड के प्रस्ताव पर 26 नवंबर को ग्लासगो में अंतिम फैसला होगा। लेकिन बोर्ड ने अंतिम तौर पर नाइजीरिया और भारत में से भारत के नाम की सिफारिश की है तो यह तय है कि मेजबानी भारत को मिलने जा रही है।

गौरतलब है कि इससे पहले 2010 में नई दिल्ली में कॉमनवेल्थ गेम्स हुए थे। कार्यकारी बोर्ड की ओर से अहमदाबाद के नाम की सिफारिश होने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खुशी जताई है। कॉमनवेल्थ गेम्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की अध्यक्ष पीटी उषा ने इस मामले में कहा, ‘अहमदाबाद में शताब्दी राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करना भारत के लिए एक असाधारण सम्मान होगा’।

इससे पहले कॉमनवेल्थ स्पोर्ट के अंतरिम अध्यक्ष डॉ. डोनाल्ड रुकारे ने अहमदाबाद की सिफारिश किए जाने पर कहा, ‘2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी के प्रस्तावों को विकसित करने में जो दृष्टि और प्रतिबद्धता दिखाई गई है, उसके लिए हम भारत और नाइजीरिया दोनों के आभारी हैं। दोनों प्रस्ताव प्रेरणादायक थे, जो हमारे बोर्ड के भीतर अवसर के पैमाने को दर्शाते हैं। कॉमनवेल्थ परिवार ने सावधानीपूर्वक विचार किया है। समिति के निष्कर्ष और हमारी सदस्यता के लिए अहमदाबाद की सिफारिश कर रहे हैं’।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo