गाजा पर शर्म अल-शेख में शांति वार्ता

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। इजराइल और हमास के बीच युद्धविराम के बाद दुनिया भर के देशों के नेता इस इलाके में स्थायी शांति को लेकर वार्ता के लिए जुटे। मिस्र के शर्म अल-शेख में सोमवार को 20 से ज्यादा देशों के नेताओं ने बैठक बुलाई गई है, जिसमें गाजा शांति समझौते पर चर्चा होगी और आगे की रूप रेखा तय होगी। बैठक की अध्यक्षता अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी करेंगे।

इस बैठक में ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी जैसे देशों के नेता शामिल होंगे। मिस्र की मीडिया के मुताबिक गाजा के भविष्य को लेकर होने वाले शांति सम्मेलन के लिए कतर, जॉर्डन, फिलस्तीनी ऑथोरिटी, फ्रांस, जर्मनी और इंडोनेशिया के नेता मिस्र के शर्म अल-शेख पहुंच चुके हैं। सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान भी बैठक में शामिल होंगे और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी इसमें हिस्सा लेंगे। भारत की ओर से विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह इस बैठक में शामिल होंगे।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo