इजराइली संसद में ट्रंप का भाषण

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। मिस्र के शर्म अल शेख में इजराइल और हमास के बीच स्थायी शांति की वार्ता से पहले अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजराइल की संसद को संबोधित किया। वहां उन्होंने युद्ध समाप्त होने का ऐलान किया और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को अच्छा बरताव करने की सलाह भी दी। ट्रंप ने मजाकिया लहजे में कहा, अब आप कुछ और अच्छा बन सकते हो क्योंकि अब आप युद्ध नहीं लड़ रहे हैं बीबी! हालांकि इस तरह ट्रंप ने युद्ध समाप्त होने का ऐलान भी कर दिया।

इजराइल की संसद को संबोधित करते हुए ट्रंप ने विपक्षी नेता येर लैपिड की भी तारीफ की और उनको अच्छा नेता बनाया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यह मौका है, जिसका लाभ उठाना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हाल के बरसों में जिस तरह की भयावह घटनाएं हुईं उनका दोहराव नहीं हो। ट्रंप ने अपने भाषण में इजराइल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग से अपील किया कि वे प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को भ्रष्टाचार के आरोपों में माफ कर दें। ट्रंप की इस अपील का इजराइली प्रधानमंत्री और उनके संसदीय सहयोगियों ने खुशी से स्वागत किया। उन्होंने तालियां बजाई और ट्रंप के नारे भी लगाए।

ट्रंप ने अपने भाषण में कहा, ‘यह युद्ध का ही अंत नहीं, बल्कि आतंक के दौर का भी अंत है। यह मध्य पूर्व के लिए नई शुरुआत है’। उन्होंने आगे कहा, ‘बंदूकें शांत हैं, यह इलाका शांत है और आशा करता हूं आगे भी बना रहेगा’। इजरायली संसद नेसेट में राष्ट्रपति ट्रंप से पहले नेतन्याहू ने भाषण दिया। उन्होंने ट्रंप के लिए अगले साल के शांति का नोबल पुरस्कार देने की मांग की। नेतन्याहू ने ट्रंप को इजराइल का सर्वोच्च सम्मान देने की भी घोषणा की और कहा कि जब कई देशों ने इजराइल का साथ छोड़ दिया था, तब ट्रंप ने उनका साथ दिया था।

इससे पहले हमास ने ट्रंप के शांति समझौते को मुताबिक सोमवार दोपहर को सभी 20 इजराइली बंधकों को रिहा कर दिया। इन्हें सात और 13 के दो बैच में छोड़ा गया। हमास ने इन्हें रेडक्रॉस के जरिए इजराइली सेना के हवाले किया। हमास के पास अब कोई भी जिंदा इजराइली बंधक नहीं है। इसके बदले में इजराइल ने करीब ढाई फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया। इजराइली बंधक सात सौ दिन से ज्यादा समय तक हमास की कैद में रहे।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo