महागठबंधन की घोषणा आज होगी

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। बिहार में सत्तारूढ़ एनडीए के घटक दलों में सीट बंटवारे की घोषणा के बाद अब सबकी नजर महागठबंधन पर है। महागठबंधन के सारे नेता भी दिल्ली पहुंच गए हैं। कांग्रेस के राहुल गांधी के विदेश से लौटने के बाद कहा जा रहा था कि अब फैसला दिल्ली से होगा। इसके बाद लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव भी शनिवार की शाम को दिल्ली पहुंचे। सोमवार को रेलवे से जुड़े एक मामले में इन तीनों के ऊपर आरोप तय करने के मामले में फैसला आना है, जिसके लिए तीनों को कोर्ट में हाजिर रहने को कहा गया है।

बहरहाल, रविवार को महागठबंधन के एक अन्य सहयोगी मुकेश सहनी भी दिल्ली पहुंचे और साथ ही कांग्रेस पार्टी के प्रदेश के नेता भी दिल्ली आ गए। दिल्ली में राहुल और तेजस्वी की  मुलाकात से सीट बंटवारे का फैसला तय होना है। बताया जा रहा है कि तेजस्वी किसी भी स्थिति में 140 से कम सीट नहीं लड़ना चाहते हैं। दूसरी ओर कांग्रेस भी 60 से नीचे नहीं आना चाह रही है। अगर पुराने फॉर्मूले के हिसाब से लेफ्ट को 29 सीटें मिलती हैं तब भी मुकेश सहनी के लिए 14 से ज्यादा नहीं बचेंगी। मुश्किल यह है कि सीपीआई माले को अकेले 30 सीटें चाहिए और सहनी भी 25 सीट की बात कर रहे हैं।

इस बीच एनडीए के सीट बंटवारे के बाद बिहार में कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने कहा, ‘एनडीए की सीट शेयरिंग हो गई है। हमारी भी कल तक हो जाएगी। हमारे गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर कोई दिक्कत नहीं है’। महागठबंधन में सीट बंटवारे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि, ‘हम एनडीए की सीट शेयरिंग की घोषणा का इंतजार कर रहे थे उसी हिसाब से हमारा काम होगा। हम दिल्ली जा रहे हैं। सीटों की घोषणा के लिए राहुल गांधी और खड़गे जी के साथ जॉइंट मीटिंग है’।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo