नीतीश अब बड़ा भाई नहीं रहे

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। बिहार में आधिकारिक रूप से अब नीतीश कुमार और उनकी पार्टी ने एनडीए में बड़े भाई का ओहदा गंवा दिया है। विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा और जनता दल यू दोनों बराबर सीटों पर लड़ेंगे। कई दिन की माथापच्ची के बाद रविवार की शाम को एनडीए के घटक दलों में सीट बंटवारे का ऐलान हो गया। भाजपा और जनता दल यू अब बराबर के भाई हैं। दोनों 101-101 सीट पर लड़ेंगे। बिना विधायक वाली लोक जनशक्ति पार्टी को 29 सीटें मिली हैं, जबकि जीतन राम मांझी की हम और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय  लोक मोर्चा छह-छह सीटों पर लड़ेंगे।

गौरतलब है कि पहले नीतीश विधानसभा और लोकसभा चुनाव दोनों में बड़े भाई की हैसियत में होते थे। लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में दोनों बराबरी के भाई हुए और 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा बड़ा भाई हो गई। विधानसभा चुनाव में 2020 तक नीतीश कुमार बड़े भाई की हैसियत में रहे लेकिन इस बार विधानसभा चुनाव में दोनों बराबर के भाई हो गए। गौरतलब है कि पांच साल पहले जनता दल यू ने 115 और भाजपा ने 110 सीटों पर चुनाव लड़ा था।

बहरहाल, दिल्ली में भाजपा और सभी घटक दलों की लगातार वार्ता के बाद रविवार की शाम को सीटों का ऐलान हुआ। भाजपा के प्रभारी विनोद तावड़े से लेकर जनता दल यू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा तक और जीतन राम मांझी से लेकर उपेंद्र कुशवाहा तक सभी ने एक पोस्ट को सोशल मीडिया में साझा किया, जिसमें सीटों की संख्या लिखी हुई थी। सोमवार को एनडीए के घटक दलों की पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी, जिसमें सीट बंटवारे की औपचारिक घोषणा हो जाएगी।

सीट समझौते में सबसे ज्यादा फायदे में चिराग पासवान रहे, जिनकी पार्टी को 29 सीटें मिली हैं। उनका अभी एक भी विधायक नहीं है। पिछली बार वे 135 सीटों पर लड़े थे लेकिन सिर्फ एक सीट जीत पाए थे। बाद में उनके जीते हुए विधायक जदयू में चले गए। चिराग को भाजपा की वजह से ज्यादा सीटें मिली हैं। सीट बंटवारे में चिराग के बराबर सीट मांगने वाले और बाद में 15 से 20 सीटों पर अड़े केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने छह सीटें मिलने पर कहा, ‘मैं संतुष्ट हूं’।

मांझी को पिछली बार जीती हुई चार सीटें, इमामगंज, सिकंदरा, टेकारी और बाराचट्टी मिली है। इसके अलावा उनको कुटुंबा और अतरी सीट भी मिली है। कुटुंबा से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम विधायक हैं। उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को सासाराम, महुआ, दिनारा, बाजपट्टी, उजियारपुर और मधुबनी सीट मिली है। चिराग पासवान की पार्टी बखरी, साहिबपुर कमाल, तारापुर, रोसड़ा, राजा पाकड़, लालगंज, हायघाट, गायघाट, एकमा, मढ़ौरा, अगिआंव, ओबरा, अरवल, गया, हिसुआ, फतुहा, दानापुर, ब्रह्रपुर, राजगीर, कदवा, सोनबरसा, बलीरामपुर, हिसुआ, गोविंदपुर, सिमरी बख्तियारपुर, मखदूमपुर, कसबा, सुगौली, मोरवा सीट से लड़ेगी।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo