बिना भाषण दिए देवबंद से लौटे मुत्तकी

Categorized as समाचार

लखनऊ। अफगानिस्तान के तालिबान शासन के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकारों पर पाबंदी का मामला देवबंद की यात्रा के दौरान भी देखने को मिला। मुत्तकी शनिवार को देवबंद पहुंचे, जहां फूल बरसा कर उनका स्वागत किया गया और वहां से उलेमाओं ने उनको पगड़ी बांधी। हालांकि मुत्तकी देवबंद में बिना भाषण दिए ही लौट गए। उनका पहले से तय भाषण रद्द कर दिया गया और वे तय समय से ढाई घंटे पहले ही वहां से रवाना हो गए।

पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक मुत्तकी को देवबंद में शाम पांच बजे तक रुकना था, लेकिन वे ढाई बजे ही रवाना हो गए। कहा जा रहा है कि भीड़ की वजह से भाषण रद्द किया गया। हालांकि, इस बारे में आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। दिल्ली की तरह वहां भी महिला पत्रकारों की एंट्री को लेकर विवाद हुआ। कार्यक्रम कवर करने पहुंचीं महिला पत्रकारों पर पाबंदी लागू कर दी गई। दारुल उलूम के मीडिया प्रभारी अशरफ उस्मानी ने उन्हें परदे के पीछे अलग बैठने के लिए कहा। यह स्पष्ट नहीं है कि तालिबान शासन की ओर से ऐसा कहा गया था कि देवबंद ने खुद ऐसा किया।

इससे पहले, देवबंद में मुत्तकी का फूल बरसाकर स्वागत किया गया। उनके पहुंचने पर बड़ी संख्या में छात्र उनसे मिलने के लिए टूट पड़े। भीड़ इतनी अधिक थी कि सुरक्षा घेरा टूट गया। भीड़ के चलते अफगानी मंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर भी नहीं दिया जा सका। बाद में मुत्तकी ने कहा, ‘मैं इस गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए देवबंद के उलेमा और क्षेत्र के लोगों का शुक्रगुजार हूं। भारत-अफगानिस्तान संबंधों का भविष्य बहुत उज्ज्वल दिखाई देता है’।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo