चिराग माने तो मांझी और कुशवाहा रूठे

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा के पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन शुरू होने के दो दिन बाद तक सत्तारूढ़ गठबंधन एनडीए में सीटों का बंटवारा तय नहीं हो सका है। करीब 72 घंटे की माथापच्ची के बाद भाजपा और जनता दल यू के नेताओं ने लोक जनशक्ति पार्टी के चिराग पासवान के साथ सीटों का बंटवारा फाइनल किया तो हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के जीतन राम मांझी और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उपेंद्र कुशवाहा नाराज हो गए। बताया जा रहा है कि मांझी को सात और कुशवाहा को छह सीट दी जा रही थी, जिससे वे नाराज हुए।

कुशवाहा और मांझी को मनाने के लिए दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दोनों के साथ बैठक की। कुशवाहा के साथ नड्डा की बैठक डेढ़ घंटे चली। इससे पहले कुशवाहा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘इधर उधर की खबरों पर मत जाइए। वार्ता अभी पूरी नहीं हुई है। इंतजार कीजिए…’! खबर है कि सीटों की संख्या से ज़्यादा कुशवाहा अपनी पसंद की सीटें चाहते हैं। वे अपने भरोसेमंद साथी जितेंद्र नाथ के लिए शेखपुरा सीट चाहते हैं। वहां से जितेंद्र नाथ के बेटे राहुल कुमार काफ़ी पहले से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

बहरहाल, शनिवार को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा के आवास पर पार्टी के कोर ग्रुप की बैठक हुई, जिसमें सीट शेयरिंग और उम्मीदवारों को लेकर चर्चा की गई। इस बैठक में अमित शाह भी मौजूद थे। इस मीटिंग के बाद पहले जीतन राम मांझी और फिर उपेंद्र कुशवाहा जेपी नड्‌डा से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। शनिवार को दिन में मांझी इतने नाराज हो गए थे कि इस्तीफा देने की बात करने लगे थे। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक रविवार को होगी, जिसके बाद उसके उम्मीदवारों की घोषणा होगी।

शनिवार को दिल्ली में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की संसदीय बोर्ड की बैठक हुई। इसमें चिराग पासवान ने अपनी पार्टी के नेताओं के साथ सीट बंटवारे और संभावित उम्मीदवारों पर चर्चा की। बताया जा रहा है कि चिराग पासवान को 26 से 29 सीटें मिलने की संभावना है। पहले उनको 22 से 24 सीट मिलने की चर्चा थी। उनको ज्यादा सीट मिलने से ही मांझी नाराज हुए। बहरहाल, ताजा फॉर्मूला यह है कि जनता दल यू 101, भाजपा 100, लोजपा रामविलास 28, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा आठ और राष्ट्रीय लोक मोर्चा छह सीटों पर चुनाव लड़ेगा। इसमें एकाध सीटें ऊपर नीचे हो सकती हैं।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo