ट्रंप को नहीं मचाडो को शांति का नोबल

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। नोबल पुरस्कार का फैसला करने वाली समिति ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नाराजगी की परवाह नहीं की। उसने ट्रंप के लिए हुए तमाम नामांकनों और ट्रंप की मांग को खारिज कर दिया। नोबल पुरस्कार समिति ने वेनेजुएला में तानाशाही के खिलाफ लगातार संघर्ष करने वाली और लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए लड़ने वाली मारिया मचाडो को शांति के नोबल पुरस्कार के लिए चुना है। वे वेनेजुएला की विपक्षी नेता हैं। इस चयन से ट्रंप और उनका प्रशासन नाराज है।

वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया मचाडो ने अपने देश में लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने और तानाशाही से लोकतंत्र की ओर शांतिपूर्ण बदलाव लाने के लिए दो दशक तक संघर्ष किया है। नोबेल समिति ने उनको शांति का नोबल पुरस्कार देने की घोषणा करते हुए कहा कि आज जब दुनिया के कई हिस्सों में तानाशाही बढ़ रही है और लोकतंत्र कमजोर हो रहा है, तब मारिया मचाडो जैसे लोगों की हिम्मत उम्मीद जगाती है। नोबल पुरस्कार समिति ने कहा, ‘लोकतंत्र ही स्थायी शांति की शर्त है। जब सत्ता हिंसा और डर के जरिए जनता को दबाने लगती है, तो ऐसे साहसी लोगों को सम्मान देना जरूरी हो जाता है’।

उधर अमेरिकी ने राष्ट्रपति ट्रंप को नोबल नहीं मिलने पर नाराजगी जताई है और पक्षपात का आरोप लगाया है। खबरों के मुताबिक व्हाइट हाउस की ओर से कहा गया है कि नोबल कमेटी ने एक बार फिर साबित किया कि वे शांति से ज्यादा राजनीति को तरजीह देते हैं। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि तकनीकी रूप से नोबल समिति ने ट्रंप के नाम पर विचार नहीं किया क्योंकि 2025 के नोबल शांति पुरस्कार के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 31 जनवरी थी, जबकि ट्रंप इससे 11 दिन पहले यानी 20 जनवरी 2025 को ही राष्ट्रपति बने थे। उस समय उनके पास शांति के नोबल के लिए कोई खास उपलब्धि भी बताने को नहीं थी।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo