बिहार विधानसभा चुनाव: जनसुराज की पहली सूची जारी, 51 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा

Categorized as समाचार

बिहार विधानसभा चुनाव में जहां दोनों गठबंधनों, एनडीए और महागठबंधन, में सीट बंटवारे को लेकर स्थिति साफ नहीं हो सकी है, वहीं जन सुराज पार्टी ने गुरुवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।

जन सुराज ने बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। जन सुराज के अध्यक्ष उदय सिंह ने प्रेस वार्ता में उम्मीदवारों की सूची जारी की। इस सूची में 51 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम हैं। उन्होंने बताया कि जन सुराज ने वाल्मीकिनगर से दिग नारायण प्रसाद, लौरिया से सुनील कुमार, हरसिद्धि से अवधेश राम, ढाका से लाल बहादुर प्रसाद, सुरसंड से उषा किरण, रुन्नीसैदपुर से विजय कुमार साह, बेनीपट्टी से मोहम्मद परवेज आलम, निर्मली से राम प्रवेश कुमार यादव और सिकटी से राघिब बबलू को प्रत्याशी बनाया है।

Also Read : जैश-ए-मोहम्मद ने बनाई महिला ब्रिगेड, मसूद अजहर की बहन सादिया को मिली कमान

इसी तरह कोचाधामन से अबु फारूक को, अमनौर से अरफोज आलम को, बायसी से शाहनवाज आलम को, और प्राणपुर से कुणाल निषाद को उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी की ओर से दरभंगा से आरके मिश्रा, मुजफ्फरपुर से डॉ. अमन कुमार दास, और गोपालगंज से डॉ. शशि शेखर सिन्हा प्रत्याशी होंगे।

रघुनाथपुर से राहुल कीर्ति सिंह, सहरसा से किशोर कुमार मुन्ना, और छपरा से जयप्रकाश सिंह चुनावी मैदान में ताल ठोकेंगे। सोनपुर से चंदन लाल मेहता और मोतिहारी से डॉ. अरुण कुमार को प्रत्याशी बनाया गया है। बिहारशरीफ से दिनेश कुमार, पटना कुम्हरार से केसी सिन्हा, नालंदा से कुमारी पूनम सिन्हा, आरा से विजय कुमार गुप्ता, करहगर से रितेश रंजन पांडेय, गोह से सीताराम दुखारी, नबीनगर से अर्चना चंद्रा, बोधगया से लक्ष्मण मांझी, दरभंगा (ग्रामीण) से शोएब खान, और बनियापुर से श्रवण कुमार महतो चुनावी मैदान में जन सुराज के प्रत्याशी होंगे।

उम्मीदवारों की इस पहली सूची में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर का नाम नहीं है। ऐसे में माना जा रहा है कि वे इस चुनाव में पार्टी के लिए चुनावी रणनीति बनाएंगे।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

भाजपा के सहयोगियों को चिंता

June 14, 2026

भारतीय जनता पार्टी की कई सहयोगी पार्टियां इन दिनों चिंता में बताई जा रही हैं। कहा जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिली जीत और उसके बाद तृणमूल कांग्रेस में हो रही टूट फूट से उनकी चिंता बढ़ी है। असल में 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा की कई सहयोगी पार्टियों…

नवीन पटनायक से सीखें ममता

June 14, 2026

ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से ममता बनर्जी को सीखना चाहिए। 79 साल के नवीन पटनायक नए सिरे से शक्ति संचित कर रहे हैं और अपनी पार्टी को बचाने के साथ साथ उसे राजनीतिक रूप से प्रासंगिक बनाने की कोशिश कर रहे हैं। गौरतलब है कि 2024 के चुनाव के बाद उनकी पार्टी में…

केसीआर का दांव आजमाएंगे केजरीवाल

June 14, 2026

ऐसा लग रहा है कि अरविंद केजरीवाल चौंकाने वाला कोई फैसला कर सकते हैं। जानकार सूत्रों का कहना है कि वे पंजाब में समय से पहले चुनाव करा सकते हैं। ध्यान रहे पंजाब में अगले साल मार्च में चुनाव होने वाला है। बताया जा रहा है कि केजरीवाल उससे पहले नवंबर में चुनाव कराना चाहते…

नीति आयोग की बैठक में पहुंचे सभी सीएम

June 14, 2026

केंद्र में पहली बार सरकार बनाने के बाद ही नरेंद्र मोदी ने योजना आयोग का नाम बदल कर नीति आयोग किया था। उसके बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि नीति आयोग की गवर्निंग कौंसिल की बैठक में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए हैं। इससे पहले हर बार दो या तीन मुख्यमंत्री बैठक में…

विनाश से विकास की ओर बंगाल

June 14, 2026

असल में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के अंदर बेचैनी पहले से थी वे छटपटा रहे थे और निकलने को बेचैन थे। लेकिन दूसरी कोई संभावना उनको नहीं दिख रही थी इसलिए वे मन मार कर ममता बनर्जी के साथ थे। जैसे ही उन्हें सुवेंदु अधिकारी के रूप में दूसरी संभावना दिखी उन्होंने खुले मन से…

logo