चिदंबरम की बात पर मोदी का हमला

Categorized as समाचार

मुंबई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मनमोहन सिंह की सरकार में वित्त व गृह मंत्री पी चिदंबरम के मुंबई हमले पर दिए बयान को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के ऊपर जोरदार हमला किया है। मोदी ने कहा कि मुंबई पर हुए आतंकवादी हमले के बाद भारतीय सेना पाकिस्तान को जवाब देना चाहती थी लेकिन कांग्रेस की सरकार ने बाहरी दबाव में घुटने टेक दिए। मोदी ने बुधवार को मुंबई में 2008 में 26 नवंबर को मुंबई पर हुए आतंकी हमले के दौरान कांग्रेस सरकार ने कार्रवाई न कर कमजोरी का संदेश दिया था और आतंकियों के सामने घुटने टेके थे। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की सेनाएं पाकिस्तान पर हमला करने के लिए तैयार थी, लेकिन सरकार ने विदेशी दबाव में ऐसा नहीं करने दिया। असल में पी चिदंबरम ने पिछले दिनों एक इंटरव्यू में यह बात कही थी। उन्होंने कहा था कि अमेरिका के दबाव में भारत ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। बुधवार को नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा के पहले चरण का उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री ने चिदंबरम की बात का हवाला दिया और कांग्रेस पर जोरदार हमला किया। 

बहरहाल, प्रधानमंत्री मोदी ने करीब 20 मिनट के अपने भाषण में ऑपरेशन सिंदूर, जीएसटी सुधार और विकसित भारत का जिक्र किया। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को दो दिन के दौरे पर मुंबई पहुंचे। गुरुवार को वे भारत के दौरे पर आए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से मिलेंगे। स्टार्मर के साथ प्रधानमंत्री मोदी की वार्ता में दोनों देशों के बीच जुलाई में हुए मुक्त व्यापार समझौते की प्रगति की समीक्षा करेंगे और सहयोग के अन्य दोपक्षीय मसलों पर वार्ता करेंगे। 

उससे पहले बुधवार को कांग्रेस पर हमला करते हुए मोदी ने कहा, ‘साथियों मुंबई भारत की आर्थिक राजधानी के साथ सबसे वाइब्रेंट शहरों में से एक है। 2008 में आतंकियों ने भी मुंबई शहर को बड़े हमले के लिए चुना। तब की कांग्रेस सरकार ने कमजोरी का मैसेज दिया। आतंकियों के सामने घुटने टेके’। चिदंबरम का नाम लिए बगैर मोदी ने कहा, ‘हाल ही में कांग्रेस के बड़े नेता और जो देश के गृह मंत्री तक रह चुके हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में दावा किया कि मुंबई हमले के बाद हमारी सेनाएं पाकिस्तान पर हमला करने के लिए तैयार थीं। पूरा देश भी यही चाहता था, लेकिन उस नेता की माने तो किसी दूसरे देश के दबाव के कारण कांग्रेस सरकार ने भारत की सेनाओं को पाकिस्तान पर हमला करने से रोका’। 

इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी सरकार के कामकाज की तारीफ करते हुए कहा कि गरीब हो या मिडिल क्लास हो इनका सशक्तिकरण आज देश की प्राथमिकता है। इन परिवारों को सुविधा सम्मान देना उनका सामर्थ्य बढ़ाता है। मोदी ने कहा कि जीएसटी सुधार से जो चीजें सस्ती हुईं उससे भी देश का सामर्थ्य बढ़ा है। बाजार के आंकड़े बताते हैं, कि इस बार नवरात्रि में बिक्री के कई साल के रिकॉर्ड टूटे। उन्होंने देश के लोगों से स्वदेशी अपनाने की अपील की।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo