वांगचुक मामले में अदालत ने नोटिस जारी किया

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। जोधपुर की जेल में बंद लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सुनवाई की। अदालत ने हेबियस कॉर्पस की इस याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है। जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस एनवी अंजारिया की बेंच ने इस मामले में सुनवाई की।

असल में सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो ने अपनी याचिका में पति की राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तारी को चुनौती दी थी। साथ ही उनकी तत्काल रिहाई की मांग की थी। मामले की अगली सुनवाई 14 अक्टूबर को होगी। कोर्ट में वांगचुक के वकील कपिल सिब्बल ने कहा, ‘सोनम वांगचुक को जिन कारणों से हिरासत में लिया गया, उसकी कॉपी परिवार को नहीं सौंपी गई है’। इस पर केंद्र सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा, ‘हिरासत में लिए गए व्यक्ति को पहले ही कारण बताए जा चुके हैं। इसकी कॉपी वांगचुक की पत्नी को देने पर विचार किया जाएगा’।

गौरतलब है कि, 24 सितंबर को लेह में हिंसा भड़काने के आरोप में 26 सितंबर को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत वांगचुक को पुलिस ने हिरासत में लिया  था। तब से वे जोधपुर जेल में हैं। इसके बाद दो अक्टूबर को वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो ने सुप्रीम कोर्ट में हेबियस कार्पस याचिका दायर की थी। उन्होंने कहा था कि उनको उनके पति की गिरफ्तारी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। हालांकि दो दिन पहले चार अक्टूबर को वांगचुक के भाई और लद्दाख के एक वकील ने जेल में वांगचुक से मुलाकात की थी।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo