सात राज्यों की आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान, 11 नवंबर को डाले जाएंगे वोट

Categorized as समाचार

बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही भारत निर्वाचन आयोग ने सात राज्यों की आठ विधानसभा सीटों पर भी उपचुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी है। उपचुनावों के लिए 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 14 नवंबर को नतीजे जारी होंगे। 

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, झारखंड, तेलंगाना, पंजाब, मिजोरम और ओडिशा में उपचुनाव होंगे। जम्मू-कश्मीर की बडगाम और नगरोटा विधानसभा सीट, राजस्थान की अंता, झारखंड की घाटशिला, तेलंगाना की जुबली हिल्स, पंजाब की तरनतारन, मिजोरम की डम्पा और ओडिशा की नुआपाड़ा विधानसभा सीट पर उपचुनाव होंगे।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को बडगाम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की अपनी सीट से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने गांदरबल से ही विधायक रहने का निर्णय लेते हुए, साफ कर दिया है कि वह अपने पुश्तैनी निर्वाचन क्षेत्र से अब बाहर जाकर चुनाव नहीं लड़ेंगे।

Also Read : झारखंड: घाटशिला विधानसभा सीट पर 11 नवंबर को उपचुनाव, आदर्श आचार संहिता लागू

अदालत द्वारा सजा होने के बाद कंवर लाल मीणा को अयोग्य घोषित कर दिया गया, जिससे उनकी विधानसभा सदस्यता चली गई। इसकी वजह से राजस्थान का अंता विधानसभा क्षेत्र रिक्त हो गया।

रामदास सोरेन के निधन से झारखंड के घाटशिला, मगंती गोपीनाथ के निधन से तेलंगाना के जुबली हिल्स क्षेत्र, डॉ. कश्मीर सिंह सोहल के निधन से पंजाब के तरनतारन, लालरिंतलुआंगा सैला के निधन से मिजोरम के डम्पा और राजेंद्र ढोलकिया के निधन से ओडिशा के नुआपाड़ा विधानसभा क्षेत्र रिक्त हुए।

सात राज्यों के आठ विधानसभा क्षेत्रों में एक चरण में उपचुनाव होंगे, जहां 11 नवंबर को मतदान और 14 नवंबर को मतगणना होगी।

वहीं, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि बिहार की सभी 243 सीट पर दो चरण में चुनाव होंगे। पहले चरण के लिए 6 नवंबर को और दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं, चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को जारी होंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर आयोग ने तमाम तैयारियां पूरी कर ली हैं। उन्होंने आगे कहा कि चुनाव में हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही फेक न्यूज पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo