बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का होगा ऐलान, चुनाव आयोग ने शाम 4 बजे बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस

Categorized as समाचार

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को कार्यक्रम की घोषणा की जा सकती है। चुनाव आयोग ने सोमवार शाम 4 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। 

बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है। इसलिए 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव उस तारीख से पहले कराने होंगे।

2020 में बिहार विधानसभा चुनाव तीन चरणों में हुए थे। पहले चरण में 28 अक्टूबर 2020 को 71 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हुई थी, जबकि दूसरे चरण में 3 नवंबर को 94 सीट और तीसरे चरण में 7 नवंबर को 78 सीटों पर मतदान संपन्न हुआ। मतगणना 10 नवंबर को हुई थी।

चुनाव आयोग के अधिकारियों ने रविवार को अपना दो दिवसीय बिहार दौरा संपन्न किया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी के साथ राज्य में चुनाव तैयारियों की व्यापक समीक्षा की।

Also Read : जैकी श्रॉफ ने मनाया ‘भूत अंकल’ के 19 साल पूरे होने का जश्न

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने घोषणा की कि चुनावी प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिए बिहार विधानसभा चुनाव से कई नई पहलों की शुरुआत की जाएगी।

चुनाव आयोग के अनुसार, इस बार सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग लागू की जाएगी। जब मतदाता वोट डालने जाएंगे, तो उन्हें ईवीएम मतपत्र पर उम्मीदवारों के नाम के साथ उनकी रंगीन तस्वीरें दिखाई देंगी। मतदाता पर्ची पर भी बड़े अक्षरों में नाम छपे होंगे, ताकि मतदाताओं को अपने मतदान केंद्र ढूंढने में आसानी हो। मतदाताओं को अब मतदान केंद्रों के बाहरी क्षेत्र में अपने मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति होगी, यह सुविधा पहली बार शुरू की जा रही है।

इसके अलावा, राजनीतिक दलों को मतदान केंद्रों से मात्र 100 मीटर की दूरी पर पोलिंग एजेंट बूथ स्थापित करने की अनुमति होगी। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए, राजनीतिक दलों के बूथ स्तरीय एजेंटों (बीएलए) को मतदान शुरू होने से पहले मॉक पोल में भाग लेने और मतदान समाप्त होने के बाद फॉर्म 17सी जमा करने की सलाह दी गई है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

अमेरिका ने ईरान का जहाज जब्त किया

April 21, 2026

अमेरिका ने अरब सागर में ईरान के ध्वज वाले मालवाहक जहाज पर गोलीबारी करने के बाद उसे जब्त कर लिया है। तेहरान ने इस कार्रवाई की निंदा करते हुए इसे ‘सशस्त्र समुद्री डकैती’ करार दिया और जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है। फिर से तनाव और बढ़ गया है।  अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के अनुसार,…

दिल्ली दौरे पर बिहार के सीएम सम्राट चौधरी

April 21, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को दिल्ली दौरे पर रहेंगे। मंगलवार शाम 4 बजे उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर होगी। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह सम्राट चौधरी की पहली दिल्ली यात्रा है। जानकारी के अनुसार सम्राट चौधरी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ये शिष्टाचार मुलाकात बताई जा रही है लेकिन…

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने चुनाव के बाद हुई हिंसा पर कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए

April 21, 2026

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त परिषद (टीटीएएडीसी) के चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद हुई हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। 30 सदस्यों वाली टीटीएएडीसी में 28 चुने हुए प्रतिनिधि और राज्य सरकार द्वारा नामित…

ईरान में इंटरनेट बंदी के 53 दिन, सरकार ‘टियर सिस्टम’ की कर रही व्यवस्था

April 21, 2026

ईरान में इंटरनेट बंदी के 53 दिन हो चुके हैं। संघर्ष से हुई तबाही के बाद पुनर्निर्माण का दौर जारी है। इंटरनेट मॉनिटरिंग संस्था नेट ब्लॉक्स के अनुसार, बाहरी दुनिया ईरान का संपर्क लगभग 1248 घंटों से टूटा पड़ा है। एक्स पर एक ग्राफिक के जरिए बताया कि सरकार ने इंटरनेट को पूरी तरह खोलने…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तीन दिवसीय जर्मनी यात्रा आज से

April 21, 2026

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत-जर्मनी रणनीतिक रक्षा साझेदारी को मजबूत करने और द्विपक्षीय सहयोग को गहरा करने के उद्देश्य से मंगलवार से जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे।   इस यात्रा के दौरान, राजनाथ सिंह अपने जर्मन समकक्ष बोरिस पिस्टोरियस और जर्मन सरकार के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों पर…

logo