दिवाली पर उड़ानों की संख्या बढ़ाएंगी कंपनियां

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। दिवाली और अन्य त्योहारों के लिए विमानन कंपनियां उड़ानों की संख्या बढ़ाएंगी। नागरिक विमानन महानिदेशालय यानी डीजीसीए के साथ बैठक में विमानन कंपनियों ने उड़ानों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया। तीन कंपनियां मिल कर 17 सौ से ज्यादा उड़ानें बढ़ाएंगी। डीजीसीए की ओर से विमानन कंपनियों से किराए पर नियंत्रण रखने को कहा गया। हालांकि कंपनियां इन बातों पर ध्यान नहीं देती हैं और मनमाना किराया वसूलती हैं।

बहरहाल, रविवार को डीजीसीए के साथ विमानन कंपनियों की बैठक हुई, जिसमें डीजीसीए ने विमानन कंपनियों के मनमाने किराया बढ़ोतरी पर सख्ती दिखाई। डीजीसीए ने कहा, ‘नागरिक विमानन मंत्रालय के कहने पर हाई डिमांड वाले रूट्स पर नजर है, ताकि किराए मनमाने ढंग से ना बढ़ाया जाएं’। डीजीसीए की मीटिंग के बाद इंडिगो ने 42 रूट्स पर 730 अतिरिक्त उड़ानों की घोषणा की। एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 20 रूट्स पर 486 उड़ानें और स्पाइसजेट ने 38 रूट्स पर 546 उड़ानें जोड़ने का फैसला किया।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo